Breaking News

#हरदोई:- कछौना- ग्रामीण प्रतिभाओं का जोश: न्यू ईयर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026, हुसैनपुर बना विजेता#


#हरदोई:- कछौना- ग्रामीण प्रतिभाओं का जोश: न्यू ईयर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026, हुसैनपुर बना विजेता#

#हरदोई: कछौना- ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों के अभाव के बावजूद युवाओं का खेल के प्रति जुनून कम नहीं हो रहा है। विकास खंड कछौना के ग्राम भीरीघाट में युवाओं द्वारा आपसी सहयोग से आयोजित 'न्यू ईयर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026' का रविवार को भव्य समापन हुआ। बिना किसी सरकारी सहायता के आयोजित इस 20 दिवसीय टूर्नामेंट ने स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दिबियापुर और हुसैनपुर की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिबियापुर ने 12 ओवरों में 135 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में हुसैनपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 10 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच: गोलू वर्मा (हुसैनपुर) रहें, मैन ऑफ द सीरीज छोटू (बम्हनाखेड़ा) रहें#

#विजेता टीम को 9,100 का नगद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय किसान यूनियन (राजूगुट) की महिला जिला अध्यक्ष रामकली ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा, "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।" उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर शासन-प्रशासन से ग्राम सभा में भूमि चिन्हित कराकर एक बेहतर स्टेडियम बनवाने की मांग उठाने का आश्वासन भी दिया। इस सफल आयोजन में आयोजक टीम के महिपाल, विकास मिश्रा, मनप्रीत सिंह, बिट्टू सिंह, राज, अवधेश, सुशील और अरविंद का विशेष योगदान रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह टूर्नामेंट क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए एक यादगार आयोजन साबित हुआ#

No comments