Breaking News

#उन्नाव:- जीआईसी ग्राउंड बना प्रतिभाओं का रणक्षेत्र, छात्रा खुशी और उपासना ने लहराया परचम#


#उन्नाव:- जीआईसी ग्राउंड बना प्रतिभाओं का रणक्षेत्र, छात्रा खुशी और उपासना ने लहराया परचम#

#औरास के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जनपद को दिलाई नई पहचान#

#उन्नाव: के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव प्रतिभा, उत्साह और उपलब्धियों का ऐतिहासिक मंच बना, जहाँ छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, ऊर्जा और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिद्ध किया कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएँ अवसर मिलने पर किसी से कम नहीं हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने बच्चों का उत्साह और बढ़ाया#

#सबसे अधिक चर्चा और गर्व का केंद्र बनीं औरास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा की धाविका खुशी, जिन्होंने 100 मीटर, 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत तिहरी स्वर्ण चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ के बाद जिलाधिकारी उन्नाव ने उन्हें स्वर्ण पदक पहनाकर हाथ मिलाया और उनकी निरंतर उपलब्धियों की सराहना की। 600 मीटर दौड़ सीडीओ उन्नाव की उपस्थिति में हुई, जहाँ जीत के बाद उन्होंने भी हाथ मिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। खुशी एक प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण जीतने वाली जनपद की पहली खिलाड़ी बनीं#

#उपासना ने 200 मीटर दौड़ और हाई जंप में स्वर्ण पदक जीते तथा लंबी कूद में कांस्य पदक प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप की दावेदारी मजबूत की। जूनियर वर्ग में समीर ने गोला फेंक में रजत पदक, मानसी ने कांस्य पदक जीता। 4×100 मीटर रिले में औरास के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अनुराग ने बालक जूनियर वर्ग की ऊँची कूद में रजत पदक जीता। इन उपलब्धियों के साथ 2709 विद्यालयों में रामपुर गढ़ौवा ने चौथी बार सर्वाधिक व्यक्तिगत मेडल जीतकर विशेष पहचान बनाई। शिक्षक प्रदीप वर्मा ने सफलता का श्रेय बच्चों की मेहनत, नियमित अभ्यास और टीम भावना को दिया। ओवरऑल चैंपियनशिप में बिछिया क्षेत्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मियागंज उपविजेता रहा। बिछिया की इस सफलता में खेल शिक्षक विश्वजीत द्विवेदी की भूमिका सराहनीय रही#

#बीएसए शैलेश पांडे ने डीएम उन्नाव गौरांग राठी, सीडीओ उन्नाव कृति राज, डीआईओएस सुनील दत्त और डबल एओ, और जिलाध्यक्ष भाजपा और नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्र का स्वागत किया। संजीव संखवार, जिलाध्यक्ष पीएसपीएसए, ने खुशी की उपलब्धि को प्रेरणादायी बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी व नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्र ने शुभकामनाएँ दीं। खेल प्रभारी मनिंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रतियोगिताएँ सुव्यवस्थित रहीं। संचालन विश्वनाथ तिवारी ने किया। खेल शिक्षकों में निशा सिंह व अनीता वर्मा की भूमिका सराहनीय रही। बीईओ मुख्यालय संजय यादव, संजय शुक्ल, शुचि गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सबरवाल एवं डायट उन्नाव प्रवक्ता ब्रजेश उपस्थित रहे#

#शिक्षक संगठन प्रतिनिधियों में संजीव संखवार, भरत चित्रांशी, सत्यदेव सिंह, अनुपम मिश्र, अमित तिवारी, शिव दर्शन, रामजन्म सिंह, गणेश गुप्ता, सूर्यकांत यादव, अविनाश तिवारी, सुधाकर, अजय सिंह उपस्थित रहे। खेल शिक्षकों व निर्णायकों में मनोज कुमार, रईसुल इस्लाम गौहर, कयाम, गोपी, गौरव, ब्रजेश सागर, अनीता, सोनू, गौरव यादव, सचिन मिश्र, प्रतीक्षा यादव, मोहिनी पटेल की भूमिका रही। शिक्षकों में विद्या सागर, इंद्रपाल, आशीष, सौरभ आशुतोष, विवेक, विनोद, शिखा मिश्र, मीनू जैसवार सहित अन्य मौजूद रहे#

No comments