Breaking News

#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- ब्राह्मण दांव से बसपा का सियासी संदेश, माधौगढ़ से आशीष पांडे पहले प्रत्याशी घोषित#


#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- ब्राह्मण दांव से बसपा का सियासी संदेश, माधौगढ़ से आशीष पांडे पहले प्रत्याशी घोषित#

#यूपी की 80 सीटों पर ब्राह्मण प्रत्याशी उतारने की रणनीति पर काम कर रही बसपा#

#उत्तर प्रदेश: की सियासत में बहुजन समाज पार्टी ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए बड़ा संकेत दिया है। मायावती के नेतृत्व में बसपा ने जालौन की माधौगढ़ सीट से आशीष पांडे को पहला प्रत्याशी घोषित कर सवर्ण, विशेषकर ब्राह्मण मतदाताओं को साधने का प्रयास किया है। सूत्रों के अनुसार, बसपा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए करीब 80 सीटों पर ब्राह्मण प्रत्याशी उतारने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी का फोकस खास तौर पर उन सीटों पर है, जहां पिछले चुनाव में वह दूसरे या तीसरे स्थान पर रही थी। ऐसे “रनर” वाली सीटों पर पहले चरण में प्रत्याशी घोषित कर संगठन को सक्रिय करने की तैयारी है#

#पार्टी सूत्र बताते हैं कि जून तक लगभग 50 टिकट फाइनल करने का लक्ष्य रखा गया है। बसपा नेतृत्व चरणबद्ध तरीके से उम्मीदवारों की घोषणा कर चुनावी जमीन मजबूत करना चाहता है#

#इस बीच, बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद अप्रैल के अंतिम सप्ताह से प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे उन्हीं सीटों पर पहले चरण में दौरा करेंगे, जहां प्रत्याशी घोषित किए जा चुके होंगे#

#राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बसपा का यह कदम सामाजिक समीकरणों को नए सिरे से साधने की कोशिश है। दलित-ब्राह्मण समीकरण को फिर से मजबूत कर पार्टी 2027 की सियासी लड़ाई में खुद को निर्णायक भूमिका में लाने की रणनीति पर काम कर रही है। अब देखना होगा कि बसपा का यह ब्राह्मण दांव प्रदेश की बदलती राजनीति में कितना असरदार साबित होता है#

No comments