Breaking News

#हरदोई:- की गरिमा अग्रवाल को पी.एचडी की उपाधि से सम्मान#


#हरदोई:- की गरिमा अग्रवाल को पी.एचडी की उपाधि से सम्मान#

#हरदोई: डिजाइन के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान के लिए झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची द्वारा हरदोई की गरिमा अग्रवाल को पी.एचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया है। गरिमा अग्रवाल यूपी सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की पत्नी हैं। इस मौके पर नितिन अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा मुझे गर्व है, और मैं उन्हें इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं#

#मैं हरदोई के साथ-साथ प्रदेश की सभी बेटियों से कहना चाहता हूं कि सफलता से प्रेरणा लेकर अपनी उड़ानों को पंख दें, बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए जी जान लगा दें। शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिससे आप अपने सपनों के आसमान को छू सकती हैं। यदि आपके इरादे मजबूत हों, तो कोई भी बाधा आपको, आपके लक्ष्य तक पहुंचने से नहीं रोक सकती#

#हमारी सरकार बेटियों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। बेटियों शिक्षा व शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ो और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश-आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें#

No comments