#हरदोई:- जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती कल देंगी कई विकास परियोजनाओं की सौगात#
#हरदोई:- जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती कल देंगी कई विकास परियोजनाओं की सौगात#
#भव्य द्वारों व महापुरुषों की प्रतिमाओं का होगा लोकार्पण#
#हरदोई: जनपद में विकास और सांस्कृतिक गौरव को नई पहचान देने की दिशा में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा कल 23 फरवरी को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगी। कार्यक्रम प्रातः 12:00 बजे जिला पंचायत परिसर हरदोई में आयोजित होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम द्वार, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय द्वार, जननायक मदारी पासी द्वार तथा रानी अवन्ती बाई लोधी द्वार का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही महान विभूतियों की प्रतिमाओं का भी अनावरण किया जाएगा, जिनमें डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर, संत गाडगे महाराज और संत रविदास की भव्य प्रतिमाएँ शामिल हैं#
#कार्यक्रम को लेकर जिला पंचायत परिसर में तैयारियाँ तेज़ी से चल रही हैं। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह आयोजन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और महापुरुषों के विचारों के प्रसार का प्रतीक माना जा रहा है। प्रेमावती पीके वर्मा ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लें। इस आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल है और इसे जिले के विकास व गौरव के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है#

No comments