#हरदोई:- बसंतकालीन गन्ना बुवाई जागरूकता/ गन्ना विकास परिषद व शुगर मिल लोनी द्वारा वृहद किसान गोष्ठी का आयोजन#
#हरदोई:- बसंतकालीन गन्ना बुवाई जागरूकता/ गन्ना विकास परिषद व शुगर मिल लोनी द्वारा वृहद किसान गोष्ठी का आयोजन#
#हरदोई: गन्ना विकास परिषद लोनी एवं डीसीएम श्रीराम लि० शुगर यूनिट लोनी के संयुक्त तत्वाधान में चीनी मिल परिक्षेत्र के बेहटा गोकुल रीजन के कोठिला सरैया गाँव में गन्ने के उत्पादन को कैसे बढ़ाया जाये, बसंतकालीन गन्ना बुवाई हेतु बीज की उपलब्धता एवं उन्नतशील प्रजातियों का चयन, गन्ने में लगने वाली बीमारियां और उनके समाधान हेतु किसान वृहद किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया#
#इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता द्वारा कृषकों को बसंतकालीन गन्ना बुवाई हेतु गन्ना बीज सुरक्षण के बारे में विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारियां दी गई तथा गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर से सहायक निदेशक डॉ. पीके कपिल द्वारा गन्ने की स्वीकृत किस्में, बसंतकालीन गन्ना उत्पादन तकनीक व समसामयिक क्रियाओं पर चर्चा करते हुये गन्ना फसल सुरक्षा प्रबन्ध पर प्रकाश डाला। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक लोनी, पुत्तन लाल द्वारा कृषि लागत कम करते हुये गन्ना उपज में वृद्धि कर किसानों की आमदनी दोगुना करने एवं गन्ना विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई#
#चीनी मिल लोनी के विभागाध्यक्ष (गन्ना) अनिल सिंह द्वारा किसान भाईयों से अपील की कि वह बसंतकालीन गन्ने की ज्यादा से ज्यादा रकबे में बुवाई करें तथा बसंतकाल बुवाई में उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई कर तथा इन्हीं प्रजातियों का पेड़ी प्रबन्धन करते हुये अधिक उपज लेकर लाभ अर्जित कर सकते है, उन्होनें गन्ना बीज का चयन रोगरहित प्लाट करने तथा चीनी मिल द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं/दिये जा रहे अनुदान तथा उन्नतशील प्रजातियों के बीज संरक्षण पर प्रीमियम रू. 50 प्रति कुंतल किसानों को उपलब्ध कराने के सन्दर्भमें विस्तृत जानकारी दी#
#चीनी मिल के अपर महाप्रबन्धक (गन्ना) अली आरजू जैदी ने चीनी मिल क्षेत्र में ने एसटीपी (सिंगल बड तकनीक) विधि द्वारा बसंतकालीन में गन्ने की बुवाई करने व बीज की लागत को कम करने तथा गन्ने की खेती में यान्त्रिकीकरण को अपनाकर लेवर की समस्या से निजात पाने के बारे विस्तृत जानकारी के साथ चीनी मिल द्वारा विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों पर दी जा रही छूट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी#
#मंच का संचालन प्रबंधक (गन्ना), प्रवीर सिंह द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी किसान भाइयों को धन्यवाद व्यक्त किया व गन्ना फसल में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम विषेशतः लाल सड़न रोग पहचान एवं रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर चीनी मिल के समस्त जोनल हेड एवं कर्मचारीगण तथा चीनी मिल क्षेत्र के 200-250 किसानों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया#

No comments