#हरदोई:- पाली थाना फिर विवादों में, दरोगा पर गंभीर आरोप#
#हरदोई:- पाली थाना फिर विवादों में, दरोगा पर गंभीर आरोप#
#हरदोई: के पाली थाना की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। लख्मापुर गांव निवासी चंद्रपाल और पीड़ित रामपाल न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें इंसाफ नहीं—अपमान और गाली-गलौज मिली#
#पीड़ित का आरोप है कि गुजरात में चार महीने की मेहनत की मजदूरी मांगने पर विवाद हुआ। थाने में शिकायत देने पहुंचे पीड़ित ने जब क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित मिश्रा का नाम लिया, तो दरोगा विशाल तिवारी भड़क गया। आरोप है कि दरोगा ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि करणी सेना और उसके राष्ट्रीय प्रवक्ता को खुलेआम “दलाल” तक कह डाला#
#हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ने यह पूरा आरोप कैमरे के सामने दर्ज कराया है। सवाल यह है#
#क्या पुलिस का काम अब पीड़ितों को डराना और अपमानित करना रह गया है#
#क्या पाली थाना कानून का रक्षक है या जनता के लिए डर का अड्डा#
#पाली थाना पहले भी ऐसे आरोपों में घिर चुका है। अब देखना यह है कि हरदोई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में कार्रवाई करते हैं या फिर यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा/ पाली थाना कटघरे में है/ और जनता जवाब मांग रही है#
राहुल सिंह जिला रिपोर्टर- खोज जारी है. 24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments