Breaking News

#हरदोई:- तालाब में डूबीं तीन किशोरियां, दो की मौत#


#हरदोई:- तालाब में डूबीं तीन किशोरियां, दो की मौत#

#हरदोई: जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर डेहलिया गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब से सिंघाड़ा निकालने गई तीन किशोरियां अचानक गहरे पानी में डूब गईं। हादसे में दो किशोरियों की मौत हो गई, जबकि एक को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया। बताया जा रहा है कि तीनों किशोरियां तालाब में सिंघाड़ा निकालने गई थीं। इसी दौरान तालाब के किनारे एक किशोरी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में बाकी दो सहेलियां भी तालाब में उतर गईं, लेकिन गहराई का अंदाजा न होने के कारण तीनों पानी में समा गईं#

#तालाब की ओर से चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद एक किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बाकी दो किशोरियों की तलाश शुरू की गई#

#दो मासूम जिंदगियां बुझीं#

#तलाश के दौरान प्रियंका (12 वर्ष) पुत्री गंगा सागर और आरुषि (14 वर्ष) पुत्री कमलेश निवासी रामपुर डेहलिया, थाना पिहानी के शव तालाब से बरामद किए गए। दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है#

#पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को तालाब और गहरे जलाशयों के पास सावधानी बरतने की अपील की गई है। यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में खुले जलाशयों के पास सुरक्षा इंतजामों की कमी को उजागर करता है। दो मासूम बच्चियों की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है#

No comments