#हरदोई:- मेडिकल कॉलेज: तीन माह से इमरजेंसी में “लटका” मरीज, आर्थो वार्ड में बेड नहीं#
#हरदोई:- मेडिकल कॉलेज: तीन माह से इमरजेंसी में “लटका” मरीज, आर्थो वार्ड में बेड नहीं#
#हरदोई: सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सरकारी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग में 14 नवंबर 2025 से भर्ती एक बुजुर्ग परशुराम तिवारी तीन महीने से अधिक समय से बेड नंबर G-8 पर पड़े हैं, लेकिन उन्हें आर्थोपेडिक (हड्डी) वार्ड में शिफ्ट नहीं किया जा सका#
#बताया जा रहा है कि परशुराम तिवारी खुद को लुधियाना (पंजाब) का निवासी बताते हैं। उनके हाथ पर “PT” लिखा हुआ है और वे कमर में चोट लगने की बात कहते हैं। मरीज का आरोप है कि उन्हें नियमित भोजन भी नहीं दिया जा रहा, वार्ड में अन्य मरीजों को उनके परिजन खाना दे जाते हैं, लेकिन वे लगभग लावारिस स्थिति में हैं#
#बताया गया कि शुरुआत में इलाज मेडिसिन विभाग ने किया। 20 नवंबर को केस आर्थोपेडिक विभाग को रेफर किया गया।विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रम्ह प्रकाश ने मरीज को देखा, पर आर्थो वार्ड में शिफ्टिंग नहीं की। इमरजेंसी स्टाफ के मुताबिक, आर्थो वार्ड की नर्सिंग प्रभारी ने “बेड खाली नहीं” होने का हवाला देकर मरीज को लेने से इनकार कर दिया। यह सिलसिला तीन महीने से अधिक समय तक चलता रहा#
#बेड खाली फिर भी मरीज इमरजेंसी में#
#18 फरवरी को दोपहर लगभग डेढ़ बजे आर्थो वार्ड में 05 बेड (नंबर 8, 9, 10, 14, 16) खाली होने की पुष्टि द टेलीकास्ट ने की, इसके बावजूद बुजुर्ग मरीज को वार्ड में शिफ्ट नहीं किया गया । इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों का कहना रहा कि “यह आर्थो का केस है, आर्थो चिकित्सक अपने अपने वार्ड में लें तो भेज दिया जाएगा#
#क्या कहते हैं जिम्मेदार#
#सीएमएस डॉ. चंद्र कुमार ने मामले की जानकारी होने की बात कही, पर यह भी बताया कि मेडिकल कॉलेज बनने के बाद प्रशासनिक नियंत्रण प्रिंसिपल के अधीन है, जब इस मामले पर प्रिंसिपल से संपर्क की कोशिश की गई, पर फोन रिसीव नहीं हुआ#
#अब सवाल यह है कि क्या जांच निष्पक्ष होगी? और क्या तीन माह से इमरजेंसी में पड़े परशुराम तिवारी को आखिरकार आर्थो वार्ड में स्थान मिलेगा? यह घटना भी व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिह्न लगाती है। क्या सरकारी अस्पतालों में “बेड नहीं” सिर्फ एक जवाब बनकर रह गया है? तीन महीने से इमरजेंसी में पड़ा एक घायल बुजुर्ग क्या यह सिस्टम की संवेदनहीनता नहीं दर्शाता#

No comments