#हरदोई:- गोपामऊ- बसपा नेता सर्वेश जनसेवा पर गंभीर आरोप, शिक्षक को गाली गलौज व जान माल धमकी देने का मामला#
#हरदोई:- गोपामऊ- बसपा नेता सर्वेश जनसेवा पर गंभीर आरोप, शिक्षक को गाली गलौज व जान माल धमकी देने का मामला#
#हरदोई: गोपामऊ- विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी बसपा नेता सर्वेश जनसेवा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सर्वेश जनसेवा द्वारा एक प्राइवेट शिक्षक को गाली गलौज व परिजनों सहित जान माल की धमकी दी जा रही है। मामले में थाना पिहानी क्षेत्र के मोहल्ला अम्बेडकर नगर क़स्बा पिहानी निवासी मुकेश कुमार पुत्र रामचन्द्र ने एसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि वह सर्वेश जनसेवा के स्कूल जनसेवा अम्बेडकर मेमोरियल इंटर कॉलेज पिहानी में सत्र 2023-24 में 15 हजार रुपये प्रति माह के वेतन पर शिक्षण कार्य किया है। जिसका कोई भुगतान नहीं किया है, जब अपने वेतन के रुपये मांगे तो गाली गलौज कर धमकी दी#
#पीड़ित शिक्षक के मोबाइल फोन पर भी सर्वेश जनसेवा द्वारा गाली गलौज कर परिजनों सहित जान माल की धमकी देते हुए एवं अभ्रदता की गई है, जिसका ऑडियो सामने आया है। सर्वेश जनसेवा पर आरोप है कि इससे पहले भी 5 दिसम्बर 2025 को मुकेश कुमार को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसमें पुलिस द्वारा दबाव बनाकर समझौता करा दिया गया था। पीड़ित का कहना है कि विपक्षी राजनीतिक रसूखदार व दबंग झगड़ालु व्यक्ति हैं घटना से पीड़ित का पूरा परिवार सदमें में है। उसने आज पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है#

No comments