Breaking News

#हरदोई:- वेलडन जोना जैदी! यूपीएससी सेंट्रल हेल्थ सर्विसेज़ क्वालिफ़ाई कर जिले का नाम किया रौशन#


#हरदोई:- वेलडन जोना जैदी! यूपीएससी सेंट्रल हेल्थ सर्विसेज़ क्वालिफ़ाई कर जिले का नाम किया रौशन#

#हरदोई: स्व. सैयद अली नवाब ज़ैदी की पुत्री एवं पिहानी निवासी डॉ. आमिना सुल्तान ज़ैदी उर्फ जोना का चयन प्रतिष्ठित यूपीएससी#

#केंद्रीय स्वाथ्य सेवा हेल्थ एंड फ़ैमिली वेलफ़ेयर मंत्रालय, भारत सरकार में हुआ है। उनके चयन से पिहानी ही नहीं, पूरे जनपद में हर्ष की लहर है। सेंट जेम्स स्कूल के फादर लैंसी रेगो, शिक्षक जो जो पैकड़ा और संजय शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए आमिना को शुभ कामनाएं दी हैं#

#डॉ. आमिना का बचपन पिहानी में बीता और उन्होंने सेंट जेम्स स्कूल, हरदोई से अपनी शिक्षा ग्रहण की। उनके दो भाई बड़े अकबर जैदी  और उनसे छोटे कामरान जैदी सुशिक्षित हैं और पुश्तैनी को संभाल रहे हैं।अमीना के पति सैयद वासिफ हैदर एडिशनल कमिश्नर दिल्ली में कार्यरत हैं। श्रीमती जोना ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज,एएमयू अलीगढ़ से एमबीबीएस और एमडी करने के बाद, डॉ. आमिना ने मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली, हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च, नई दिल्ली और डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़, लखनऊ सहित कई जाने-माने इंस्टिट्यूट में काम किया। उनके पास नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज़ द्वारा दी गई डिप्लोमेट नेशनल बोर्ड (डीएनबी) क्वालिफ़िकेशन भी है#

#वह यूपीएससी सिलेक्शन प्रोसेस द्वारा चुने गए केवल चार जनरल उम्मीदवारों में से एक हैं और इस प्रक्रिया में उन्होंने कई विख्यात इंस्टिट्यूट के अभ्यर्थियों को पीछे छोड़ दिया। डॉ. आमिना बताती है कि 25 वर्ष पहले पिहानी में शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ़ नहीं थी,सन 2004 में सेंट जेम्स स्कूल हरदोई से दसवीं उत्तीर्ण किया,जिसमें वह जिला टॉप रही थीं। वह कहती हैं कि छोटे शहर, असुविधा हीन होते हुए भी मेहनत लगन और माता-पिता के आशीर्वाद से बिना कोई कोचिंग ट्यूशन लिए हुए स्वाध्याय पर निर्भर रहकर आगे बढ़ती रही। मैं उन शिक्षार्थियों को कहना चाहूंगी कि सुविधा ना होते हुए भी यदि ईमानदारी ,लगन ,मेहनत से फोकस कर पढ़ाई की जाए तो ऐसी कोई मंजिल नहीं जिसे प्राप्त न किया जा सके। उनके पिता से हमेशा अथक प्रयास करने की प्रेरणा मिली और उनके परिवार ने भी उनका साथ दिया। पिहानी निवासियों, विशेषकर बालिकाओं को अपने संदेश में डॉ. आमिना ने कहा कि सफलता का रास्ता शिक्षा से होकर जाता है। पिहानी में रह कर प्रारम्भिक शिक्षा ग्रहण करने से लेकर देश के उच्चतम संस्थानों तक का उनका सफर सभी को, खासकर पिहानी के लोगों को उनकी लगन और कड़ी मेहनत की मिसाल पर चलने के लिए प्रेरित करता है#

No comments