#हरदोई:- चौरासी कोसीय परिक्रमा की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, कोथावां कस्बे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान#
#हरदोई:- चौरासी कोसीय परिक्रमा की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, कोथावां कस्बे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान#
#हरदोई: आगामी 18 फरवरी से प्रारंभ चौरासी कोसी परिक्रमा मेले की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। आज रविवार को प्रशासन द्वारा 20 फ़रवरी को कोथावां कस्बे में होने वाले चौरासी कोसीय परिक्रमा मेले को लेकर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान बेनीगंज, संडीला, अतरौली सड़क मार्ग समेत बाजार के मुख्य मार्गों पर अवैध रूप से फैली पटरी दुकानों और ठेलों को हटाया गया। अभियान के दौरान प्रशासन की टीम अपने साथ एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर भी लेकर चल रही थी। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानें सड़क से हटा लीं, जबकि कुछ स्थानों पर प्रशासन को सख्ती बरतनी पड़ी। इस अभियान में कोथावां नायाब तहसीलदार आकाक्षा अग्निहोत्री, कानूनगो रविन्द्र प्रताप सिंह, लेखपाल मनोज कुमार, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा#

No comments