#हरदोई:- कछौना- सन-साइन कॉन्वेंट स्कूल में क्रिकेट टूर्नामेंट, विजेता टीम को नगर अध्यक्ष ने दी ट्रॉफी#
#हरदोई:- कछौना- सन-साइन कॉन्वेंट स्कूल में क्रिकेट टूर्नामेंट, विजेता टीम को नगर अध्यक्ष ने दी ट्रॉफी#
#हरदोई: कछौना- नगर में सन-साइन कॉन्वेंट स्कूल व सन-साइन जूनियर हाईस्कूल के तत्वावधान में नगर के सेठ भूरामल आदर्श इंटर कॉलेज में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया। आयोजन के प्रथम दिन(2 फरवरी) सेठ भूरामल आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्रपाल सिंह व सन साइन स्कूल के प्रबंधक सुनील सोनी तथा वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। टूर्नामेंट के समापन (9 फरवरी) पर नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला 'पंकज' ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर टीम की हौसला-अफजाई की#
#पहले दिन(2 फरवरी) आयोजित 6 लीग मैचों में 5वीं, 6वीं व 8वीं कक्षा की टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इसके बाद अगले दिन(3 फरवरी) को होने वाले फाइनल मैच को बारिश की वजह से बाद में कराने का निर्णय लिया गया जोकि बाद में 9 फरवरी को आयोजित हुआ, जिसमें पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 5वीं और 7वीं कक्षा की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। अंत में फाइनल मुकाबले में 5वीं कक्षा की टीम ने टॉस जीतकर अपने कप्तान जीतू यादव के सुपरविजन में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसमें 5वीं की टीम ने 7 ओवर में 45 रन बनाए। वहीं 7वीं कक्षा की टीम के 5 विकेट बहुत जल्दी ही गिरे लेकिन अंतिम ओवर में टीम ने धुआंधार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम जीत दर्ज कर ली। फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे राज यादव को सत्येन्द्र श्रीवास्तव,मनोज तिवारी व क्रांतिवीर सिंह ने पुरस्कृत किया#
#पुरस्कार वितरण में विजेता टीम के कप्तान मो० आजम को कछौना नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला(पंकज) ने कप देकर शुभकामनाएं दीं। सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने विजेता व उप-विजेता टीम को 1-1 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। फ्रेंडली मैच के 'मैन ऑफ द मैच' रहे अनुभव सोनी को भाजपा के कछौना मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह ने 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सन साइन स्कूल के प्रधानाचार्य मो० शोएब की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुए दो दिवसीय इस क्रिकेट टूर्नामेंट के अलग-अलग मैच में अंपायर की भूमिका नदीम,रेहान,रानू सोनी,अंश व सौम्य सिंह ने निभाई, वहीं कॉमेंट्री की जिम्मेदारी में मो० गुफरान,विजय गुप्ता व शिवनारायण सिंह 'सेवक' और स्कोरर में विकास व अवनीश रहे#
#आयोजन को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य मो० शोएब ने बताया कि आज के दौर में बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर उन्हें मैदान में खेलने को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे उनका शारीरिक और बौद्धिक विकास बेहतर हो सके। सन-साइन स्कूल प्रबंधन भी इसी भावना के साथ प्रत्येक वर्ष विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं और अन्य शैक्षिक गतिविधियां कराता रहता है। स्कूल के संस्थापक/प्रबंधक सुनील सोनी ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों का स्वागत करते हुए छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मैच के समय अभिभावकों व अतिथियों ने भी खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया#

No comments