Breaking News

#हरदोई:- किसान का खून से लथपथ मिला शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका#


#हरदोई:- किसान का खून से लथपथ मिला शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका#

#हरदोई: जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र के मीतो गांव में खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 52 वर्षीय किसान रोज की तरह अपने मवेशियों की देखभाल के लिए खेतों में बने छप्पर के नीचे सोया था, लेकिन रात में अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान हुकुम सिंह यादव के रूप में हुई है। उनके सिर और शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। मृतक के बेटे रंजीत यादव ने पुलिस को सूचना दी#

#सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। बाद में क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य संकलित किए#

#एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग का शव खेत में बने छप्पर के नीचे पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए गए। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है#

No comments