#हरदोई:- बेरोजगारी भत्ता देने की कोई योजना नहीं”- यूपी विधानसभा में श्रम मंत्री का स्पष्ट बयान#
#हरदोई:- बेरोजगारी भत्ता देने की कोई योजना नहीं”- यूपी विधानसभा में श्रम मंत्री का स्पष्ट बयान#
#लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में उस समय सियासी हलचल तेज हो गई, जब प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने साफ शब्दों में कहा “यूपी के नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने की हमारी कोई योजना नहीं है।” मंत्री के इस बयान के बाद सदन में विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की, जबकि सत्ता पक्ष ने रोजगार सृजन के अपने प्रयासों का हवाला देते हुए फैसले का बचाव किया#
#विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में श्रम मंत्री अनिल राजभर ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में राज्य सरकार की ओर से बेरोजगारी भत्ता देने की कोई प्रस्तावित योजना नहीं है। उनका कहना था कि सरकार का फोकस भत्ता देने के बजाय रोजगार उपलब्ध कराने पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास, स्वरोजगार योजनाओं और औद्योगिक निवेश के जरिए युवाओं को अवसर दिए जा रहे हैं#
#प्रदेश में बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे और डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं को इस बयान से झटका लग सकता है। कई युवाओं को उम्मीद थी कि सरकार बेरोजगारी भत्ता जैसी किसी राहत योजना पर विचार कर सकती है, खासकर बढ़ती महंगाई और सीमित रोजगार अवसरों के बीच। सरकार का कहना है कि निवेश बढ़ाकर उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं, कौशल विकास मिशन के जरिए युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार का मानना है कि भत्ता अस्थायी राहत देता है, जबकि रोजगार स्थायी समाधान है#
#विपक्षी दलों ने इस बयान को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उनका कहना है कि जब तक बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन नहीं होता, तब तक बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। क्या युवाओं को भत्ता नहीं, बल्कि नौकरी चाहिए#
#या फिर मौजूदा परिस्थितियों में दोनों की जरूरत है? श्रम मंत्री का यह बयान आने वाले दिनों में राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन सकता है। प्रदेश के लाखों युवाओं की नजर अब इस बात पर टिकी है कि सरकार रोजगार सृजन के अपने दावों को जमीन पर कितनी तेजी से उतार पाती है#

No comments