#हरदोई:- राम नाम के जयघोष संग हरैया पहुंचा रामादल#
#हरदोई:- राम नाम के जयघोष संग हरैया पहुंचा रामादल#
#हरदोई: नैमिषारण्य के कोरौना पड़ाव पर ठहरे श्रद्धालु राम नाम का जयघोष करते हुए रामधुन में मस्त साधु-संत शंख, घंटा, घडिय़ाल की धुन पर थिरकते हुए ब्रहस्पतिवार सुबह गोमती पुल पार कर हरदोई जिले की सीमा के दूसरे पड़ाव हरैया मे प्रवेश कर गए। श्रद्धालुओं ने हरदोई जिले की सीमा में भेरिया घाट के समीप स्थिति गोमती नदी तट किनारे बने नव दुर्गे शिव शक्ति धाम मंदिर में माथा टेकते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। यह परिक्रमा 3 मार्च को मिश्रिख पहुंचकर संपन्न होगी। बताते चले हर वर्ष की भाँती होने वाली चौरासी कोसीय दधीचि परिक्रमा की शुरुआत 18 फरवरी बुधवार को प्रथम पड़ाव कुरौना से शुरू हुई। जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहले पड़ाव कोरौना में बुधवार रात को विश्राम कर बृहस्पतिवार सुबह रामधुन में मस्त साधु-संत शंख, घंटा, घडिय़ाल की धुन पर सीताराम जपते हुए हरैया पहुंच गए। जहां क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष कुमार सिंह व उपजिलाधिकारी नरायणी भाटिया ने मेला अध्यक्ष नन्हकू दास व मेला सचिव संतोष दास खाकी पर पुष्पवर्षा कर माल्यार्पण कर स्वागत किया। जनपद हरदोई के दूसरे पड़ाव हरैया में पहुचे श्रद्धालुओं ने धर्म नगरी बसाई और हवन पूजन किया। देर रात तक पड़ाव पर संत, महंत व साधु समेत कथावचक श्रद्धालुओं को ज्ञान के उपदेश देते रहे थे। यात्रा में शामिल संतों ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार नैमिषारण्य में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है। नैमिष से कोरौना तक चक्रतीर्थ पंचमुखी महादेव बद्रीनाथ ओंकारनाथ भूतेश्वर पंच प्रयाग जानकी कुंड राम कुंड व द्वारकाधीश विराजमान है। वहीं कोरौना से हरैया के बीच त्रेता के शिव, द्वारिका तीर्थ, अहिल्या तीर्थ, यज्ञ वाराह कूप, मलूक वट आश्रम वनगढ़, कुमनेश्वर, महाशिव तीर्थ चतुर्भुज लक्ष्मी, कैलाश मानसरोवर, आदेश्वर व खगपती का वास है। हरैया से नगवा पड़ाव के बीच बिरजा तीर्थ बानेश्वर भद्रकाली मोटेश्वर नाथ हत्याहरण तीर्थ, नर्मदेश्वर शूली महादेव आदि समस्त तीर्थ और प्राकृतिक का चराचर विद्यमान है। जिसके प्रमाण भी मौजूद है। इस मौके पर तहसीलदार अमित यादव, नायब तहसीलदार आकांक्षा अग्निहोत्री नगर पंचायत बेनीगंज लिपिक जेवी सिंह कानूनगो रविंद्र सिंह, प्रधान पुत्र वीरेंद्र कुमार मौर्या विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मनोज कुमार, अभिषेक कुमार, नरायन वाजपेयी, स्वास्थ्य विभाग से डॉ वासुदेव दीक्षित, डॉ विनीत वर्मा, राजेश फरमासिस्ट, प्रिंशी पटेल, रूबी कश्यप, अनुराधा, आदि लोंग मौजूद रहे#

No comments