Breaking News

#हरदोई से:- नैमिषारण्य में कैलाशन तीर्थ व गोमती में स्नान कर रामादल पंहुचा हरैया#


#हरदोई से:- नैमिषारण्य में कैलाशन तीर्थ व गोमती में स्नान कर रामादल पंहुचा हरैया#

#हरदोई: परिक्रमार्थी पहले पड़ाव नैमिषारण्य के कोरौना से आज ब्रहस्पतिवार की सुबह दूसरे पड़ाव हरैया के लिए प्रस्थान किए। बोल कड़ाकड़ सीताराम, जय सियाराम की धुन पर नाचते-गाते पहले पड़ाव से श्रद्धालु कैलाशन आश्रम पहुंच कर परिक्रमार्थी स्नान कर हरदोई के भेरिया गांव स्थिति गोमती नदी समीप बने मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेक परिक्रमा की। श्रद्धालुओं का दूसरे पड़ाव के लिए कूच करने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। जहां श्रद्धालु पैदल तो नंगे पैर कोई साइकिल पर परिक्रमा कर रहा था। भक्ति में आस्था रखे बच्चों से लेकर बुजुर्ग और दिव्यांग भी पीछे नहीं रहे। वहीं कई साधु-संत हाथी, घोड़ा व पालकी में सवार थे। बहुत से संत व महात्मा कार व विशेष रथ पर सवार दिखे। पहले पड़ाव कोरौना से गोमती नदी के घाट तक श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखकर हर कोई भक्ति रस में सराबोर दिखा। रामगढ़ से हरैया मार्ग पर हर तरफ रामादल की भीड़ दिखाई दे रही थी। दूसरे पड़ाव के रास्ते रामगढ़, कोदिकापुर, मोहकमगंज, रानीखेर, सरवरनगर, बचखेरवा, उरदहा, ककरघटा, भेरिया होकर परिक्रमार्थी हरैया पहुंचे। जगह-जगह ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। संत, महात्मा व श्रद्धालुओं के दर्शन से ग्रामीण अभिभूत दिखे। जगह-जगह मार्ग में लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का प्रबंध किया जहां श्रद्धालुओं को ठंड के कारण चाय का भी वितरण किया गया#

No comments