#हरदोई:- सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई स्व. मनभावन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि#
#हरदोई:- सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई स्व. मनभावन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि#
#हरदोई:- 1501 जरूरतमंदों को कंबल वितरित, राज्य मंत्री रजनी तिवारी रहीं मुख्य अतिथि#
#हरदोई: स्व. राकेश कुमार सिंह ‘मनभावन’ की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र सूर्या सिंह भोला द्वारा ग्राम पंचायत अटिया मझिगवां में सेवा समर्पण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के 1501 जरूरतमंदो को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी रहीं। उनके साथ ही वीरेंद्र सिंह मल्हेरा, अब्दुल बली एवं राजवर्धन सिंह ‘राजू’ भी मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर आयोजक की ओर से मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया#
#इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने स्वर्गीय मनभावन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि पिता की पुण्य तिथि को सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाकर जरूरतमंदों की सहायता करना सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने सूर्या सिंह द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की#
#वीरेंद्र सिंह मल्हेरा, अब्दुल बली सहित अन्य वक्ताओं ने भी कंबल वितरण कार्यक्रम को मानवता की सेवा और प्रेरणादायी पहल बताया। इस दौरान आशुतोष पांडे, मयंक सिंह, मानवेंद्र सिंह, अभिनव सिंह, शिखर, अभय राज, विशाल, हिमांशू, विनीत सिंह, नेपाल बहादुर, शिव कुमार, राहुल सिंह, राम नरेश सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे#

No comments