संडीला की IPL फैक्ट्री में स्टीम लाइन फटी, मची भगदड़
.
#हरदोई। संडीला स्थित औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब इण्डिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड (IPL) कंपनी के आई-9 प्लांट में अचानक स्टीम लीकेज हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टीम प्रेशर लाइन फटने से पूरी यूनिट में गर्म भाप का गुबार फैल गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्लांट की स्टीम प्रेशर लाइन अत्यधिक दबाव के कारण अचानक फट गई। जैसे ही गर्म स्टीम फैलनी शुरू हुई, प्लांट के भीतर मौजूद श्रमिक अपनी जान बचाने के लिए बदहवास होकर बाहर की ओर भागे। इस दौरान परिसर में भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कई एंबुलेंस फैक्ट्री परिसर पहुंचीं#
#पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया है।हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन स्टीम की चपेट में आने से कई मजदूरों के झुलसने और घायल होने की प्रबल आशंका जताई जा रही है। फिलहाल फैक्ट्री के भीतर लीकेज को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस और सुरक्षा टीमें जांच कर रही हैं कि क्या यह हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई थी#

No comments