Breaking News

#हरदोई:- बाल विवाह मुक्ति रथ को जन- जागरूकता को जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया रवाना#


#हरदोई:- बाल विवाह मुक्ति रथ को जन- जागरूकता को जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया रवाना#

#बाल विवाह से न केवल बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा बल्कि उनके संपूर्ण भविष्य सहित समाज की प्रगति भी बाधित होती है: प्रेमावती#

#हरदोई: जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन्स एलायंस अंतर्गत पार्टिसिपेटरी एक्शन फॉर कम्युनिटी एम्पॉवरमेंट (पेस संस्थान) हरदोई द्वारा बाल विवाह मुक्त समाज के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती पीके वर्मा ने अटल चौक हरदोई से जागरूकता रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों मे जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु रवाना किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमावती ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज मे फैली बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति जनसमुदाय को जागरूक कर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के कानूनी दुष्परिणामों से अवगत कराना है#

#जागरूकता रथ में आकर्षक पोस्टर, हस्ताक्षर अभियान जन- संदेश और ऑडियो प्रचार की व्यवस्था की गई है, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जायेगा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का गंभीर हनन है। बाल विवाह से न केवल बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा बल्कि उनके संपूर्ण भविष्य सहित समाज की प्रगति भी बाधित होती है। बाल विवाह को एक गंभीर सामाजिक कुरीति और कानूनी रूप से दंडनीय अपराध बताते हुए अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि बाल विवाह कराना, उसमें सहयोग करना तथा उसे बढ़ावा देना अपराध की श्रेणी मे आता है। बाल विवाह से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन तथा सम्बन्धित विभागों को सूचित करें, जिससे समय पर कानूनी कार्रवाई की जा सके#

#पेस संस्थान की सचिव राजविंदर कौर ने बताया कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए पूरे समाज को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। पेस संस्था जिला समन्वयक अवनीश मिश्रा ने बताया कि उनकी पहल का मकसद गाँव–गाँव जाकर लोगों को कानून, संरक्षण तंत्र और निर्धारित आयु मे विवाह के महत्व पर जानकारी देना है। संस्था ने सभी नागरिकों, अभिभावकों, समाजसेवियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अभियान मे सक्रिय सहयोग का अनुरोध किया जिससे “बाल विवाह मुक्त भारत” का निर्माण संभव हो सके। पेस संस्थान का यह प्रयास बाल अधिकार संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है#

#पेस संस्थान द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बेटी की उम्र 18 साल तथा बेटे की उम्र 21 पर ही विवाह करने के लिए जागरूक करते हुए बाल विवाह मुक्त समाज की स्थापना हेतु हस्ताक्षर अभियान व् शपथ दिलाई गई। रथ जागरूकता कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, चाइल्ड लाइन अनूप तिवारी, महिला एवं कल्याण विभाग पिंकी सिंह, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना से हरिश्याम वर्मा सहित पेस संस्थान की सक्रिय सहभागिता रही#

No comments