Breaking News

#हरदोई:- की आस्था त्रिवेदी ने NET परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता, देश में प्रथम स्थान#


#हरदोई:- की आस्था त्रिवेदी ने NET परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता, देश में प्रथम स्थान#

#संगीत विषय में 242 अंक और 100 पर्सेंटाइल के साथ जेआरएफ व असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए हुईं योग्य#

#हरदोई: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा में हरदोई की आस्था त्रिवेदी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संगीत विषय में आस्था त्रिवेदी ने 300 में से 242 अंक प्राप्त किए और 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फ़ेलोशिप) और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए योग्य घोषित किया गया है। परीक्षा में संगीत विषय के लिए कुल 5406 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4228 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए#

#आस्था त्रिवेदी ने मास्टर डिग्री के आधार पर आवेदन किया था और सामान्य श्रेणी से परीक्षा दी। द टेलीकास्ट को मिली जानकारी के अनुसार आस्था त्रिवेदी ने हरदोई के सेंट जेम्स से कक्षा 12 तक की शिक्षा प्राप्त की है। संगीत के क्षेत्र में आस्था की पहचान लगातार मजबूत होती रही है। दूरदर्शन के प्रतिष्ठित शो ‘वाह उस्ताद’ सहित कई रियलिटी शोज़ में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और वर्तमान में दूरदर्शन की स्थापित कलाकार हैं#

#सामाजिक संस्था अंतर्ध्वनि सेवा समिति, गजानन सेवा समिति, हरदोई मेला महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों सहित जनपदीय, प्रादेशिक व राष्ट्रीय मंचीय कार्यक्रमों में जीत हासिल करते हुए वे इस मुकाम तक पहुंची हैं। आस्था की सफलता पर उनकी माता अंजू त्रिवेदी और पिता श्याम नारायण त्रिवेदी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस उपलब्धि को संगीत क्षेत्र में करियर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे उन्हें शोध और शिक्षण के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा#

No comments