Breaking News

#हरदोई:- स्मृति में सेवा सम्मान दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन#


#हरदोई:- स्मृति में सेवा सम्मान दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन#

#हरदोई: सेवा सम्मान दिवस के अवसर पर कोथावां क्षेत्र के अटिया गांव में स्वास्थ्य मिशन के तहत विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करना रहा। यह आयोजन स्वर्गीय गोवर्धन लाल (पीसीएस), स्वर्गीय अंगने लाल एवं स्वर्गीय कुबेरलाल (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) की जयंती की स्मृति में किया गया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 11 मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल, 50 विकलांग को बैट्री साइकिल,11 डॉक्टरों, 11 इंजीनियरों तथा 11 मेधावी युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, मिश्रिख लोकसभा सांसद अशोक कुमार रावत रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, शंकर लाल लोधी, पूर्व वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष कैप्टन अशोक अग्निहोत्री, अभय शंकर शुक्ला, कर्नल आदित्य प्रताप सिंह, रामबहादुर सिंह, अशोक सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ विपुल वर्मा राजेंद्र कटियार (बिल्हौर), ब्लॉक प्रमुख कुंवर बीरेंद्र सिंह (राजा) मल्हेरा, प्रेम बाबा, नवीन पटेल एवं हर्षवर्धन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ, एनटीपीसी, एसजेवीएन, एनएचपीसी, पीएफसी एवं नाल्को कंपनियों के सहयोग से विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों की निःशुल्क रोगों की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं तथा जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनते हैं। रामपाल ने कहा कि आज हमारे परिवार के लिए यह सौभाग्य का अवसर है कि हमें अपने गुरुओं, सेवानिवृत्त सैनिकों एवं देश सेवा में समर्पित लोगों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा शिक्षक, सेवानिवृत्त सैनिकों, अपोलो हॉस्पिटल के चिकित्सकों, खेल जगत से जुड़े प्रतिभाशाली खिलाड़ियों रामदयाल, हेमा बेटी, विधि मौर्य सहित सभी अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे#

No comments