#हरदोई:- ब्लॉक स्तर तक सीमित रह गई परिक्रमा की व्यवस्थाएं, खाकी ने मुख्यमंत्री से मिलने की कही बात#
#हरदोई:- ब्लॉक स्तर तक सीमित रह गई परिक्रमा की व्यवस्थाएं, खाकी ने मुख्यमंत्री से मिलने की कही बात#
#हरदोई: पौराणिक प्रसिद्ध 84कोसी दधीचि परिक्रमा आज हरदोई जनपद के अपने पांचवें पड़ाव साखिन गोपालपुर पहुंची जहां पर श्रद्धालुओं के लिए किए गए शासन प्रशासन के प्रयास सिफर साबित होते नजर आए। जहां बात करने पर परिक्रमा मेला सचिव संतोष दास खाकी ने कहा 84कोसी परिक्रमा पौराणिक प्रसिद्ध है जिसका अपना महात्म्य है। मान्यता अनुसार मोक्ष की प्राप्ति हेतु जिसमें शामिल होने हर वर्ष कई लाख श्रद्धालु देश-विदेश से आकर इस परिक्रमा में शामिल होते हैं, इसके बावजूद व्यवस्थाएं ब्लॉक व नगर पंचायत स्तर तक सीमित रह जाने के कारण श्रद्धालुओं को बिजली पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। उन्होंने कहा अधिकारी तमाम बैठके करते हैं उन्हें उनका ध्यान आने वाली हर समस्या की ओर इंगित कराया जाता है, सब कुछ लिखाया जाता है, उसके बावजूद पड़ाव पर पहुंचने के दौरान सब कुछ शून्य सा नजर आने लगता है। अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा परिक्रमा समाप्त होते ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर इस मामले को रखेंगे और संपूर्ण परिक्रमा मेला को प्रांतीय स्तर की जिम्मेदारियां के तहत कराए जाने की बात करेंगे#
#सुनिए ग्राउंड जीरो से परिक्रमा संबंधी चर्चा के मुख्य अंश#

No comments