Breaking News

#हरदोई:- कछौना- बेटी की गोद भराई की खुशियां आग में हो गईं राख#


#हरदोई:- कछौना- बेटी की गोद भराई की खुशियां आग में हो गईं राख#

#कछौना के पहावा में भीषण अग्निकांड, तीन भाइयों का घर जलकर राख#

#हरदोई: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहावा में एक भीषण अग्निकांड ने राजकुमार के तीन पुत्रों राम जीवन, रामनिवास और राम मूर्ति के परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। इस हादसे ने न केवल उनके आशियाने को उजाड़ दिया, बल्कि घर में होने वाली मांगलिक रस्मों की खुशियों को भी मातम में बदल दिया। पीड़ित परिवार के घर में बेटी की गोद भराई की रस्म की तैयारियां चल रही थीं। कार्यक्रम के लिए लाए गए कीमती कपड़े, जेवर, उपहार और नकदी घर के भीतर ही रखे थे। अचानक लगी आग ने पल भर में सब कुछ जलाकर ढेर कर दिया। पीड़ितों के मुताबिक, इस अग्निकांड में करीब 4 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घर में रखा अनाज, बिस्तर और रोजमर्रा का जरूरी सामान भी आग की भेंट चढ़ गया# 

#बताया जा रहा है कि आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट रही। लपटें इतनी विकराल थीं कि देखते ही देखते सब कुछ जलने लगा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद अपने प्रयासों से आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है। इस हादसे के बाद से तीनों भाइयों के परिवार सदमे में हैं और उनके पास अब कुछ शेष नहीं बचा है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे दोबारा अपने जीवन की शुरुआत कर सकें#

No comments