Breaking News

#उन्नाव:- बेटियों को स्वर्ण पदक पहनाकर डीएम ने किया सम्मानित#


#उन्नाव:- बेटियों को स्वर्ण पदक पहनाकर डीएम ने किया सम्मानित#

#हर्बल गुलाल की पहल सराही, विद्यालय विकास प्रस्तावों को मिली स्वीकृति#

#उन्नाव: कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय गौरवपूर्ण माहौल बन गया जब गौरांग राठी, जिलाधिकारी उन्नाव ने रामपुर गढ़ौवा की छात्राओं खुशी और उपासना को लगातार तीन वर्षों की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अपने कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों छात्राओं को स्वर्ण पदक पहनाकर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया#

#विद्यालय आएंगे जिलाधिकारी, बच्चों संग खेलेंगे अभ्यास मैच#

#उन्नाव: सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने शीघ्र ही उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा पहुंचने की घोषणा की। उन्होंने बच्चों के बीच समय बिताने और उनके साथ एक अभ्यास मैच खेलने की इच्छा जताई। विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता और खेलों में मिल रही निरंतर सफलताओं की सराहना करते हुए उन्होंने विद्यालय परिवार बच्चों के कोच की भूमिका निभा रहे शिक्षक प्रदीप वर्मा की प्रशंसा की। प्रदीप वर्मा द्वारा एमडीएम शेड निर्माण और विभिन्न झूलों की व्यवस्था के प्रस्ताव पर उन्होंने सहमति देते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन भी दिया#

#एलबीडी में रंग-बिरंगे हर्बल गुलाल ने जीता डीएम का दिल#

#उन्नाव: होली के अवसर पर छात्राओं ने विद्यालय की लर्निंग बाई डूइंग प्रयोगशाला में तैयार किए गए लाल, पीले, हरे, गाजरी और गुलाबी हर्बल गुलाल जिलाधिकारी को भेंट किए। आकर्षक ढंग से सजाए गए डिब्बों में सजे इन रंगों ने सबका ध्यान खींचा। जिलाधिकारी ने गुलाल निर्माण की पूरी प्रक्रिया और उसके उद्देश्य को विस्तार से समझा। छात्राओं ने बताया कि केमिकल युक्त व विदेशी गुलाल से त्वचा की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। शिक्षक प्रदीप के मोबाइल पर निर्माण प्रक्रिया का वीडियो देखने के बाद जिलाधिकारी ने होली में सुरक्षित व स्वदेशी गुलाल के प्रयोग को प्रोत्साहित किया#

#लगातार जीतों से बढ़ाया जनपद का मान#

#उन्नाव: खुशी और उपासना ने बीते तीन वर्षों में खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग दिया जाएगा ताकि वे आगे चलकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाएं। उन्होंने विद्यार्थियों के सुरक्षित और सशक्त भविष्य के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया और जल्द ही विद्यालय पहुंचकर सभी बच्चों से मिलने की बात दोहराई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न टीवी चैनलों के पत्रकारों ने छात्राओं का साक्षात्कार लिया। शिक्षक संजीव संखवार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन प्रशासन और विद्यालय के समन्वय का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा, जिसने प्रतिभा, नवाचार और आत्मनिर्भरता के संदेश को मजबूती दी#

No comments