#हरदोई:- दर्दनाक सड़क हादसा,बहन को पेपर दिलाकर लौट रहे भाई की मौत,बहन गंभीर रूप से घायल#
#हरदोई:- दर्दनाक सड़क हादसा,बहन को पेपर दिलाकर लौट रहे भाई की मौत,बहन गंभीर रूप से घायल#
#हरदोई: बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरिहरपुर मार्ग पर नहर पुल के पास हुआ।जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी रेलवेगंज निवासी रचित भारती अपनी बहन वैष्णवी को इंटरमीडिएट का पेपर दिलाने के लिए टड़ियावां थाना क्षेत्र के मामपुर भैंसरी स्थित परीक्षा केंद्र लेकर गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे#
#हरिहरपुर मार्ग पर नहर पुल के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रचित भारती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बहन वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया,जहां हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में भी शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही#

No comments