#हरदोई:- गौशाला में गायों की पूजा अर्चना देख लोगों ने सराहा#
#हरदोई:- गौशाला में गायों की पूजा अर्चना देख लोगों ने सराहा#
#हरदोई: अक्सर ग्राम पंचायतों में स्थिति अस्थाई पशु आश्रय स्थल (गौशाला) में गायों की दुर्दशा व अव्यवस्था की ख़बरें आपने देखीं होंगी पर इसी बीच जिले की एक ऐसी गौशाला की तस्वीरें सामने आई हैं जहाँ आज महाशिवरात्रि के मौके पर गायों की पूजा की गई। ये तस्वीरें #माधौगज ब्लॉक के ग्राम पंचायत दौलतयारपुर की हैं, जहाँ खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार व पशु चिकित्सक जय सिंह यादव व प्रधान प्रतिनिधि आशीष कुमार ने गौवंशो का विधि विधान से नंदी पूजन कर गुड़ के लड्डू खिलाए#
#इस दौरान गायों का पूजन चंदन बंदन कर माला अर्पण किया गया। इस अतुलनीय कार्यक्रम मे बजरंग दल से संदीप प्रजापति, गौतेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, रितिक सूर्यवंशी, सुमित, हिमांशु, हर्ष गुप्ता, मुकेश सिंह, आजाद पंडित आदि कार्यकर्ताओ ने केयर टेकर के साथ हरा चारा गोवंशो को खिलाया#
#गायों की पूजा देख स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम को सराहा, कहा ग्राम प्रधान व सम्बंधित अधिकारियों द्वारा किया पूजन कार्यक्रम अनुकरणीय है। बताया गया कि जिले की यह एक ऐसी गौशाला है जहाँ गायों की सेवा गौ माता के रूप में की जाती है, यही कारण है कि आसपास के अन्य ग्राम पंचायतों की अपेक्षा यहाँ गोवंशो की संख्या अधिक रहती है#

No comments