Breaking News

#हरदोई:- राज्य आयुक्त दिव्यांगजन की अध्यक्षता मे हुआ मोबाइल कोर्ट का आयोजन#


#हरदोई:- राज्य आयुक्त दिव्यांगजन की अध्यक्षता मे हुआ मोबाइल कोर्ट का आयोजन#

#हरदोई: आईटीआई परिसर में राज्य आयुक्त दिव्यांगजन प्रो0 हिमांशु शेखर झा द्वारा दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया, जिसमें 98 शिकायतों को सुना गया तथा मौके पर ही निस्तारित करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। इस मौके पर 30 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, हियरिंग एड, बैसाखी, लेप्रोसी किट, आदि का वितरण भी आयुक्त द्वारा किया गया#

#कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि के कैम्प लगाए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, उप जिलाधिकारी पूनम भास्कर, डिप्टी सीएमओ मनोज कुमार, लीड बैंक मैनेजर, सहायक श्रम आयुक्त, प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी संजय कुमार निगम आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments