Breaking News

#हरदोई:- SIR में वैध मतदाताओं के वोट कटवा रही भाजपा/ आशीष सिंह#


#हरदोई:- SIR में वैध मतदाताओं के वोट कटवा रही भाजपा/ आशीष सिंह#

#हरदोई: वैध मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए भाजपा के बूथ अध्यक्षों द्वारा फर्जी प्रारूप 7 प्रपत्र दाखिल किए जा रहे। बिना साक्ष्य के प्रारूप 7 दाखिल करने वाले भाजपा बूथ अध्यक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। यह बात आज कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष आशीष सिंह ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा आपत्तिकर्ता और प्रारूप 7 प्रपत्र के मतदाताओं की खुली बैठक में वीडियोग्राफी कर निस्तारण कराया जाए। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा अपनी निश्चित हार को सामने देखते हुए बौखलाई भाजपा सरकार तहसील प्रशासन की मिलीभगत से अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से SIR ड्राफ्ट सूची के वैध मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए चोरी छुपे बूथों पर कंप्यूटर टाइप प्रारूप 7 प्रपत्र BLO को दिए गए हैं#

#साक्ष्य स्वरूप उदाहरण के तौर 156 हरदोई सदर विधानसभा के बूथ संख्या - 204 राजकीय आदर्श विद्यालय के बूथ पर 115 कंप्यूटर टाइप प्रारूप 7 पत्र भाजपा बीएलए समीम अहमद एवं बूथ संख्या - 205 राजकीय आदर्श विद्यालय  पर कम्प्यूटर टाइप 130 प्रारूप 7 प्रपत्र भाजपा बीएलए अफाक अहमद द्वारा दाखिल किए गए। ऐसे ही सभी जगह खासकर अल्पसंख्यक बाहुल्य बूथों पर किया गया है। ऐसा लगता है जैसे यह प्रारूप 7 भाजपा कार्यालय या तहसील से कंप्यूटर टाइप करके भेजे गए हैं#

#जब निर्वाचन आयोग ने एक ही व्यक्ति द्वारा बड़े पैमाने पर प्रारूप 7 जमा करने पर पाबंदी लगा रखी है। यह स्पष्ट आदेश किया है कि कोई भी व्यक्ति अपना और अपने परिवार के सदस्य का ही फार्म जमा कर सकता है। और ऐसी स्थिति में भी आपत्तिकर्ता को नोटिस भी जारी की जाएगी।एवं शिकायत अथवा आपत्ति झूठी पाए जाने पर प्राथमिकी भी दर्ज होगी। तो ऐसी स्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी से हरदोई का मतदाता यह जानना चाहता उनके वैध मत को कटवाने के लिए उनके बूथों पर BLO के पास भाजपा बीएलए द्वारा सैकड़ों की संख्या में कंप्यूटर टाइप प्रारूप 7 प्रपत्र कैसे पहुंचे#

#यह भी बताना चाहिए कि बूथवार कितनी संख्या में प्रारूप 7 प्राप्त हुए। यदि यह तहसील प्रशासन के माध्यम से भेजे गए तो किस पटल पर जमा किए गए। किसके द्वारा जमा किए उस पटल का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया जाए। भाजपा सरकार की शह पर तहसील प्रशासन की मिलीभगत से वैद्य मतदाताओं के वैध मत कटवाने की साजिश और भाजपा बूथ अध्यक्षों के झूठे प्रारूप 7 दाखिल करने के खिलाफ 15 दिनों में कार्यवाही नहीं की गई।तो कांग्रेस द्वारा इन वैध मतदाताओं के साथ तहसील और जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा साथ ही मतदाताओं की तरफ से इन भाजपा बूथ अध्यक्षों के खिलाफ भी विधिक कार्यवाही कर प्राथमिकी दर्ज कराने का काम किया जाएगा#

No comments