Breaking News

#लखनऊ:- होली से पहले UP सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत#


#लखनऊ:- होली से पहले UP सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत#

#लखनऊ: होली के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। शासन ने फरवरी माह का वेतन 28 फरवरी को जारी करने का आदेश दिया है। साथ ही पेंशन और पारिवारिक पेंशन का भुगतान भी 28 फरवरी को ही किया जाएगा, ताकि कर्मचारी और पेंशनर त्योहार से पहले अपनी तैयारियां सुचारु रूप से कर सकें#

#बताया गया है कि 1 मार्च को सामान्य अवकाश तथा 2 मार्च को होलिका दहन का अवकाश होने के कारण वेतन वितरण की तिथि में बदलाव किया गया है। यह आदेश राज्यपाल की स्वीकृति से जारी किया गया है। वित्त विभाग के वित्त लेखा अनुभाग-1 द्वारा शासनादेश जारी कर सभी जिलाधिकारियों और कोषाधिकारियों को त्वरित अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं#

#आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी और स्थानीय निकाय कर्मी भी इस व्यवस्था के दायरे में शामिल होंगे। सरकार के इस निर्णय को कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए त्योहार से पहले एक बड़े तोहफे के रूप में देखा जा रहा है#

No comments