#लखनऊ:- एयरपोर्ट पर 10 रुपये में नाश्ता, ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू#
#लखनऊ:- एयरपोर्ट पर 10 रुपये में नाश्ता, ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू#
#लखनऊ: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर यात्रियों को अब सस्ता नाश्ता मिलने लगा है। टर्मिनल-3 के चेक-इन हॉल में ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत की गई है, जहां 10 रुपये से खाने-पीने की चीजें उपलब्ध होंगी#
#यह पहल केंद्र सरकार की UDAN योजना के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य हवाई यात्रियों को किफायती सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कैफे में चाय, पानी और हल्का नाश्ता बेहद कम कीमत पर मिलेगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी#
#एयरपोर्ट पर महंगे खाने-पीने की लगातार शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है। नए कैफे से रोजाना 18-20 हजार यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। लखनऊ एयरपोर्ट से हर दिन करीब 120 उड़ानों का संचालन होता है, ऐसे में बड़ी संख्या में यात्रियों को सस्ते भोजन का लाभ मिलेगा#
#इस कैफे का वर्चुअल उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने किया। सरकार का कहना है कि इस तरह की सुविधाएं अन्य एयरपोर्ट्स पर भी शुरू की जाएंगी, ताकि यात्रियों को किफायती दरों पर भोजन मिल सके। हालांकि हवाई यात्रियों के लिए यह सुविधा आप सांसद राघव चड्ढा के कड़े प्रयास के बाद देश भर में लागू की गई है#

No comments