#हरदोई:- नवदुर्गा की आराधना संग सेवा का संकल्प: भव्य कन्या भोज का आयोजन#
#हरदोई:- नवदुर्गा की आराधना संग सेवा का संकल्प: भव्य कन्या भोज का आयोजन#
#हरदोई: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां एक ओर श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में लीन हैं, वहीं समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए डॉ. राम लखन गुप्ता ‘अनुज’ ने एक भव्य कन्या भोज/ब्रह्मभोज का आयोजन कर पूरे क्षेत्र में आस्था और सेवा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मां दुर्गा के पूजन के साथ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद सैकड़ों कन्याओं और श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में सेवा और संस्कार का संदेश भी दे गया#
#यह भव्य कार्यक्रम “अनुज मेडिकल हॉल” टड़ियावां में प्रातः 10 बजे से शुरू हुआ, जहां क्षेत्र के गणमान्य लोगों, संत-महात्माओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पूरे परिसर को भक्ति संगीत और मां दुर्गा के जयकारों से भक्तिमय बना दिया गया। डॉ. राम लखन गुप्ता ‘अनुज’ केवल एक चिकित्सक ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील समाजसेवी के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं। क्षेत्र में वर्षों से वे जरूरतमंदों की मदद, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी यही सोच इस आयोजन में भी देखने को मिली है जहां हर आने वाले अतिथि का सम्मान और हर कन्या का आदर पूरे भाव से किया गया। उनका मानना है कि “सेवा ही सच्ची भक्ति है। और इसी सिद्धांत को वे अपने जीवन में उतारते हैं#
#संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति#
#कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में महंत संतोष दास ‘खाकी’ (महामंत्री, विश्व अखाड़ा परिषद भारत) महंत नारायण दास (पहला आश्रम, नीमसार) विजय बाबा (शहाबादी) जैसे प्रतिष्ठित संतों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी दिव्य बना दिया। संतों ने अपने आशीर्वचनों में धर्म, सेवा और मानवता के महत्व पर प्रकाश डाला#

No comments