#हरदोई:- गंगा- एक्सप्रेसवे हरदोई- मेरठ- से प्रयागराज तक 12 जिलों को जोड़ेगा 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे,हरदोई को मिलेगा बड़ा लाभ#
#हरदोई:- गंगा- एक्सप्रेसवे हरदोई- मेरठ- से प्रयागराज तक 12 जिलों को जोड़ेगा 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे,हरदोई को मिलेगा बड़ा लाभ#
#गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होने जा रहा है। करीब 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों को आपस में जोड़ेगा, जिससे यात्रा न सिर्फ आसान होगी बल्कि समय की भी बड़ी बचत होगी। पहले जहां यह सफर करीब 12 घंटे में तय होता था, वहीं अब इसे लगभग 7 घंटे में पूरा किया जा सकेगा#
#इस परियोजना का सीधा असर जुड़े हुए जिलों के साथ हरदोई की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। बेहतर कनेक्टिविटी के चलते औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, नए निवेश आएंगे और रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे। हरदोई में सवायजपुर और बिलग्राम में औद्योगिक गलियारे विकसित होने से स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिलने की संभावना बढ़ेगी,साथ ही व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी#
#किसानों के लिए भी यह एक्सप्रेसवे किसी वरदान से कम नहीं होगा।बेहतर सड़कों के कारण वे अपनी फसल को दूर-दराज के बाजारों तक आसानी से पहुंचा सकेंगे, जिससे उन्हें बेहतर कीमत मिल सकेगी। इसके साथ ही रियल एस्टेट सेक्टर में भी उछाल देखने को मिलेगा, जमीनों की कीमत बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिलेगा#

No comments