#लखनऊ:- सीएम योगी आदित्यनाथ का व्यस्त कार्यक्रम, निवेश से खिलाड़ियों तक कई बड़े आयोजन#
#लखनऊ:- सीएम योगी आदित्यनाथ का व्यस्त कार्यक्रम, निवेश से खिलाड़ियों तक कई बड़े आयोजन#
#लखनऊ: में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में वे “निवेश मित्र 3.0” का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवेशकों को इंसेंटिव भी वितरित करेंगे#
#इसके साथ ही प्राइवेट बिजनेस पार्क स्कीम की शुरुआत की जाएगी, जिसमें विभिन्न कंपनियों को करीब 2,781 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी, जिससे औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है#
#शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। साथ ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा#
#दिन का समापन शाम 6:30 बजे City Montessori School (CMS स्कूल) में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह के साथ होगा, जहां मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे#

No comments