Breaking News

#हरदोई:- के युवाओं की अद्भुत आस्था: 1400 किमी पदयात्रा कर पहुंचे जगन्नाथ पुरी#


#हरदोई:- के युवाओं की अद्भुत आस्था: 1400 किमी पदयात्रा कर पहुंचे जगन्नाथ पुरी#

#हरदोई: जनपद के ग्राम नोनखारा, तहसील सवायजपुर के तीन युवाओं ने आस्था, संकल्प और हौसले की मिसाल पेश करते हुए संडीला से जगन्नाथ पुरी तक की कठिन पदयात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। करीब 14 दिन पहले शुरू हुई इस यात्रा में आशीष गुप्ता, निखिल सिंह और मोहन गुप्ता ने लगभग 1400 किलोमीटर की लंबी दूरी पैदल तय की। इस दौरान न थकान ने कदम रोके और न ही किसी कठिनाई ने उनके हौसले को डगमगाने दिया#

#हर कदम पर बस एक ही लक्ष्य था, भगवान जगन्नाथ के दर्शन। तपती धूप, लंबा सफर और रास्ते की चुनौतियां भी उनके विश्वास के आगे छोटी साबित हुईं। यह यात्रा सिर्फ दूरी तय करने की कहानी नहीं, बल्कि अटूट आस्था, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का जीवंत उदाहरण है। आज जब तीनों युवा जगन्नाथ पुरी पहुंचकर अपने आराध्य के दर्शन कर चुके हैं, तो उनका यह सपना साकार हो गया है#

No comments