#हरदोई:- टोल प्रबंधन द्वारा नहर पटरी को जेसीबी से खोदने पर नोटिस, जांच के आदेश#
#हरदोई:- टोल प्रबंधन द्वारा नहर पटरी को जेसीबी से खोदने पर नोटिस, जांच के आदेश#
#हरदोई: राजधानी लखनऊ जाने वाले NH-731 पर वल्लीपुर टोल प्लाजा क्षेत्र में जेसीबी से खोदी गई नहर पटरी सड़क को ग्रामीणों के तीखे विरोध के बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया। मामले के तूल पकड़ने पर अधिकारियों ने मौके पर संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत कराई, जिससे किसानों और ग्रामीणों की आवाजाही फिर से सुचारु हो गई है#
#ग्रामीणों और किसानों का आरोप था कि टोल प्लाजा कर्मियों ने जानबूझकर खड़ंजा मार्ग खुदवाया, जिससे खेतों तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया था। उनका कहना था कि इस कार्रवाई से ट्रैक्टर-ट्रॉली का आवागमन रुक गया और उन्हें मजबूरन टोल मार्ग से गुजरना पड़ रहा था#
#मामले की गंभीरता को देखते हुए शारदा नहर खंड के अधिशासी अभियंता अजय चौधरी ने हस्तक्षेप किया। उन्होने द टेलीकास्ट को बताया कि नहर पटरी की सड़क को तत्काल दुरुस्त करा दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता ने स्पष्ट किया कि संबंधित टोल प्लाजा प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी#

No comments