Breaking News

#हरदोई:- छात्रवृत्ति परीक्षा में चमके राम जूनियर हाईस्कूल के सितारे, 16 छात्रों ने मारी बाजी#


#हरदोई:- छात्रवृत्ति परीक्षा में चमके राम जूनियर हाईस्कूल के सितारे, 16 छात्रों ने मारी बाजी#

#हरदोई: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2026 के घोषित परिणाम में हरदोई के राम जूनियर हाईस्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कुल 16 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर छात्रवृत्ति के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है, जिससे स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है#

#इस परीक्षा में अंशुल वर्मा ने 149 अंक हासिल कर जिले में चौथी रैंक प्राप्त की, जो विद्यालय के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि रही। वहीं आदर्श सिंह ने 144 अंक के साथ छठवीं रैंक, अंश तिवारी ने 131 अंक के साथ 15वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया#

#इसके अलावा राजन गुप्ता और परख ने 127 अंक के साथ 18वीं रैंक, प्रिंस दीक्षित ने 122 अंक के साथ 23वीं रैंक, अंशुल पाल ने 121 अंक के साथ 24वीं रैंक प्राप्त की। इसी क्रम में शिवा पाल और देवेश पाण्डेय ने 114 अंक के साथ 31वीं रैंक, शौर्य प्रताप सिंह और आकाश द्विवेदी ने 113 अंक के साथ 32वीं रैंक, आयुष यादव ने 108 अंक के साथ 37वीं रैंक प्राप्त की। वहीं प्रशांत ने 98 अंक के साथ 47वीं रैंक, सौरभ और अर्नव सेन ने 94 अंक के साथ 51वीं रैंक, तथा शोभित राठौर ने 93 अंक के साथ 52वीं रैंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया#

#छात्रों की इस शानदार सफलता से विद्यालय के शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। शिक्षकों ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया। वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है#

No comments