Breaking News

#हरदोई:- अरवल- बच्चों के खेलने के दौरान झोपड़ी में लगी आग, साइकिल सहित हुआ हजारों का नुकसान#


#हरदोई:- अरवल- बच्चों के खेलने के दौरान झोपड़ी में लगी आग, साइकिल सहित हुआ हजारों का नुकसान#

#हरदोई: अरवल- बच्चों के खेलने के दौरान झोपड़ी में आग लग गई जिससे गरीब का हजारों रुपए का नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकरन पुत्र गुरदयाल खेती-बाड़ी का कार्य करता है। प्रतिदिन की भांति आज भी वह कृषि कार्य के लिए खेतों की ओर गया हुआ। था। उसकी अनुपस्थिति में दोपहर लगभग 2:30 बजे  घर के बच्चे झोपड़ी में खेल रहे थे, तभी अचानक झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी से धुआं उठा देखा आसपास के लोग दौड़कर आए और उनके द्वारा विभिन्न माध्यमों से आग बुझाने का प्रयास किया गया। कुछ दूरी पर बोरिंग पर लगे पंप सेट को चलकर आग बुझाई गई परंतु तब तक साइकिल एवं अन्य सामान सहित हजारों का सामान जलकर खाक हो चुका था। घटना के संबंध में ग्रामीणों द्वारा पुलिस एवं राजस्व विभाग को सूचना दी गई#

#होली से पहले परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई; 3 बसें सीज, ₹70 हजार का जुर्माना#

#फर्रुखाबाद: मुख्य संवाददाता होली के आगामी त्योहार के मद्देनजर सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए फर्रुखाबाद परिवहन विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मंगलवार को विभाग द्वारा चलाए गए एक सघन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में तीन डग्गामार बसों को सीज करने के साथ ही भारी जुर्माना भी वसूला गया#

#रोडवेज के रंग में रंगी मिली निजी बस/ एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत और एआरएम रोडवेज राजेश कुमार के नेतृत्व में की गई इस जांच में चौंकाने वाले मामले सामने आए। चेकिंग के दौरान तीन डग्गामार बसों को पकड़ा गया#

#पहली बस: दिल्ली से 75 सवारियां लेकर आ रही थी। ताज्जुब की बात यह है कि यह निजी बस पूरी तरह रोडवेज के रंग में रंगी हुई थी ताकि पुलिस को धोखा दिया जा सके#

#दूसरी बस: इस बस का बीमा (Insurance) खत्म हो चुका था और पिछले छह महीने का टैक्स भी बकाया था#

#तीसरी बस: यह बस बिना किसी वैध परमिट के सड़कों पर दौड़ रही थी#

#इन तीनों बसों को सीज कर रोडवेज बस अड्डे में खड़ा करवा दिया गया है। विभाग ने इन पर कुल ₹70,000 का जुर्माना लगाया है#

#नशे में मिला ऑटो चालक, ₹13,000 का चालान/ अभियान के दौरान यात्री सुरक्षा को देखते हुए 'ड्रिंक एंड ड्राइव' की भी विशेष चेकिंग की गई। हालांकि, जांच किए गए 42 रोडवेज चालकों में से कोई भी नशे में नहीं मिला, लेकिन पांचालघाट पुल पर एक ऑटो चालक ने पुलिस को छकाने की कोशिश की#

#तेज आवाज में होली के गाने बजाते हुए भाग रहे इस ऑटो का पीछा कर जब उसे पकड़ा गया, तो चालक शराब के नशे में धुत पाया गया। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने ऑटो को सीज कर आईटीआई चौकी में खड़ा कराया है और चालक पर ₹13,000 का जुर्माना ठोका है#

#रॉन्ग साइड और ट्रिपलिंग पर भी गाज/ इसी अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक (ट्रिपलिंग) गलत दिशा से आते हुए पकड़े गए। ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई। सुरक्षा के लिहाज से चालान काटने के बाद युवक को उसके परिचितों के सुपुर्द किया गया#

#जिलाधिकारी की अपील/ मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन और पुलिस विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी#

#छात्रवृत्ति परीक्षा में चमके राम जूनियर हाईस्कूल के सितारे, 16 छात्रों ने मारी बाजी#

#हरदोई: मार्च राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2026 के घोषित परिणाम में हरदोई के राम जूनियर हाईस्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कुल 16 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर छात्रवृत्ति के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है, जिससे स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है#

#इस परीक्षा में अंशुल वर्मा ने 149 अंक हासिल कर जिले में चौथी रैंक प्राप्त की, जो विद्यालय के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि रही। वहीं आदर्श सिंह ने 144 अंक के साथ छठवीं रैंक, अंश तिवारी ने 131 अंक के साथ 15वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया#

#इसके अलावा राजन गुप्ता और परख ने 127 अंक के साथ 18वीं रैंक, प्रिंस दीक्षित ने 122 अंक के साथ 23वीं रैंक, अंशुल पाल ने 121 अंक के साथ 24वीं रैंक प्राप्त की। इसी क्रम में शिवा पाल और देवेश पाण्डेय ने 114 अंक के साथ 31वीं रैंक, शौर्य प्रताप सिंह और आकाश द्विवेदी ने 113 अंक के साथ 32वीं रैंक, आयुष यादव ने 108 अंक के साथ 37वीं रैंक प्राप्त की। वहीं प्रशांत ने 98 अंक के साथ 47वीं रैंक, सौरभ और अर्नव सेन ने 94 अंक के साथ 51वीं रैंक, तथा शोभित राठौर ने 93 अंक के साथ 52वीं रैंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया#

#छात्रों की इस शानदार सफलता से विद्यालय के शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। शिक्षकों ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया। वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है#

#राज्यपालो का हुआ फेरबदल#

#विनय कुमार सक्सेना दिल्ली से लद्दाख भेजे गए…

तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के उप राज्यपाल बने

शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश से तेलंगाना भेजे गए

जिष्नु देव वर्मा तेलंगाना से महाराष्ट्र 

नंद किशोर यादव नागालैंड

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन बिहार

आर.एन.रवि तमिलनाडु से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर केरल से तमिलनाडु भेजे गए

#कविंद्र गुप्ता लद्दाख से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बनाकर भेजे गए#

#मेट्रो के 02 महत्वपूर्ण कॉरिडोर का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन#

#दिल्ली: दिल्ली मेट्रो फेज-IV के 2 महत्वपूर्ण कॉरिडोर का 08 मार्च को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रहेंगी मौजूद, मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर, दीपाली चौक-मजलिस पार्क मेट्रो कॉरिडोर, 08 मार्च को सुबह 10 बजे पीएम मोदी व सीएम रेखा गुप्ता करेंगी उद्घाटन#

#तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से MBBS छात्र की मौत#

#ओवरब्रिज की रेलिंग में फंसा मिला, गाड़ी पर 33 बार ओवरस्पीड का चालान#

#गोरखपुर: शहर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित चार फाटक ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक नजारा सामने आया। अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से एक एमबीबीएस छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद छात्र का शव ओवरब्रिज की रेलिंग में फंसा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया#

#मृतक की पहचान *संतकबीरनगर* निवासी आकाश पांडेय के रूप में हुई है, जो एमबीबीएस का छात्र था। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से गोरखपुर आया था। इसी दौरान चार फाटक ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र उछलकर ओवरब्रिज की रेलिंग में जा फंसा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कार चालक नशे की हालत में था। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया#

#पुलिस ने मामले में आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गोल्डी निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि जिस फॉर्च्यूनर कार से हादसा हुआ, उस पर पहले से ही 33 बार ओवरस्पीड के चालान हो चुके हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और हिट एंड रन का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी#

#गोरखपुर: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर का मामला, नशे में प्रॉपर्टी डीलर ने कई लोगों को रौंदा था, चपेट में आये दूसरे उमेश शर्मा की हुई मौत, टक्कर से कोमा में चले गए थे उमेश शर्मा, एम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम, MBBS छात्र आकाश पांडेय के मौत बाद दूसरी मौत, शाहपुर क्षेत्र के चार फाटक ओवरब्रिज का मामला#

#चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू. 

सुबह 7 बजे से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया.

वेबसाइट और मोबाइल ऐप से होंगे पंजीकरण. 

19 अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट. 

22 को केदारनाथ, 23 को बदरीनाथ धाम खुलेगा. 

17 अप्रैल से शुरू होगा ऑफलाइन पंजीकरण. 

यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन अनिवार्य- राज्य सरकार#

#हरदोई: के सकाहा संकटहरण महादेव मंदिर का होगा कायाकल्प, शासन ने दी 1.66 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति, मंदिर की दीवारों पर भगवान शिव की महिमा और मंदिर के पौराणिक इतिहास को चित्रों के माध्यम से दर्शाया जाएगा, श्रद्धालुओं के रुकने के लिए विश्राम गृह और धूप-बारिश से बचने के लिए यात्री शेड का निर्माण किया जाएगा, मंदिर क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट, आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक, ड्रेनेज सिस्टम और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी, उप सचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव ने पत्र जारी कर दी जानकारी, डीएम अनुनय झा ने कहा कि टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूरी कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी, पूरे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड निभाएगा#

#हरदोई: में ससुराल होली मिलने गए दामाद  v उनके परिजनों को ससुराल वालों ने जमकर पीटा#

 #दामाद  और लड़की के परिजनों के बीच विदाई को लेकर चल रहा था और पारिवारिक विवाद#

#ससुराल वालों ने न केवल की जमकर मारपीट  बल्कि उनकी गाड़ी में भी की जबरदस्त तोड़फोड़#

 #सुरसा थाने के (bahraiya)  बहरिया गांव में 5 मार्च को लगभग 10.30  बजे की है घटना#

#अरवल थाना क्षेत्र के भदुल्लापुर निवासी अतुल कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार  कुशवाहा को ससुराल पक्ष द्वारा सुरसा थाने में लिखित शिकायत करते जाते समय उसको रास्ते में भी घेरने की कोशिश की गई थी#

#थाना अध्यक्ष से उनके सीयूजी नंबर पर 9838040912 से  दो बार संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई किंतु उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया जिसके कारण घटना के संदर्भ में उनका पक्ष नहीं ज्ञात हो सका#

#असम में सुखोई-30 विमान हादसा, दो पायलटों की मौत#

#असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत हो गई। विमान रूटीन मिशन पर था, इसी दौरान उसका रडार से संपर्क टूट गया था। देर रात सर्च अभियान के दौरान पहाड़ी क्षेत्र में विमान का मलबा बरामद हुआ#

#शिक्षक खुदकुशी मामला: निलंबित BSA शालिनी श्रीवास्तव समेत दो पर 10-10 हजार का इनाम#

#गोरखपुर–देवरिया शिक्षक खुदकुशी प्रकरण में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए इनाम घोषित कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने निलंबित बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है#

#बताया जा रहा है कि दोनों आरोपित मामले के बाद से फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। SSP के निर्देश पर चार टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल सका है। गौरतलब है कि शिक्षक की खुदकुशी के मामले में इन दोनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। इसी के चलते गोरखपुर के गुलरिहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा#

No comments