Breaking News

#हरदोई:- मल्लावां- साइबर ठग ने मोटरसाइकिल मिस्त्री के खाते से उड़ाए 2 लाख 95 हजार#


#हरदोई:- मल्लावां- साइबर ठग ने मोटरसाइकिल मिस्त्री के खाते से उड़ाए 2 लाख 95 हजार#

#04 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद भी आज तक पुलिस न लगा सकी सुराग#

#हरदोई: मल्लावां- साइबर फ्राड कर ठगी करने वालों ने एक मोटर साईकिल मिस्त्री के खाते से दो लाख पचानबे हजार रूपये पार कर लिए। ज़ब पीड़ित ने बैंक से पता किया तो अलग -अलग ट्रान्जेक्शन से औरा गोल्ड नाम की कम्पनी को सारी रकम ट्रान्सफर हुई । पुलिस ने मामले में पानो देवी नाम के व्यक्ति के द्वारा रूपये निकालने की रिपोर्ट दर्ज की थी । एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस साइबर ठग से दूर बनी हुई है#

#मल्लावां कस्बे के मिर्ज़ापुर निवासी मो एतिशाम पुत्र मुख़्तार अहमद ने पुलिस को दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि मेहनत मजदूरी ( मोटर साईकिल मिस्त्री ) कर घर चलाता है और बचत का रुपया इंडियन बैंक शाखा मल्लावां में जमा कर रखा था। 26 जनवरी को उसके खाता से एक रुपया कटने का मैसेज आया, ज़ब 3 मार्च को बैंक जाकर बैलेंस चेक कराया तो पता चला अलग -अलग ट्रान्जेक्शन के माध्यम से 295788 रूपये औरा गोल्ड नाम की कम्पनी को ट्रान्सफर हुए है। ज़ब कि उसके द्वारा कोई ट्रान्जेक्शन नहीं किया गया#

#औरा गोल्ड कम्पनी के कस्टमर केयर से बात करने पर पता चला कि आपका पैसा पानो देवी नाम से संबंधित व्यक्ति के खाते व संबंधित जियो पेमेंट लि तथा मोबाइल नंबर द्वारा निकाले गए है। उसके साथ आनलाइन धोखाधडी कर साइबर फ्राड करके 295788 उड़ा लिए गए। मल्लावां पुलिस ने एक माह पूर्व मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही न होने से परेशान होकर,पुलिस अधीक्षक की चौखट पर 25 फरवरी को गया था, तब से 15 दिन बीत चुके है लेकिन अभी तक पुलिस साइबर ठगो से दूर बनी हुई है। ऐसे में परेशान होकर रुपये वापस मिलने की चाहत में दर -दर भटक रहा है। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया मामले में छानबीन की जा रही है जल्द ही साइबर ठग सलाखों के पीछे होंगे#

No comments