Breaking News

#हरदोई:- आईटीआई में वृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजन#


#हरदोई:- आईटीआई में वृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजन#

#हरदोई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व् मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन मे संचालित उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित युवाओं रोजगार उपलब्ध कराएं जाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदोई मे वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया#

#इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा द्वारा रोजगार मेला का शुभारम्भ कर, सेवा प्रदाता संस्थाओं व् उद्यमियों द्वारा परिसर मे स्थापित स्टालों का निरीक्षण किया गया। रोजगार मेला मे कुल 43 कम्पनियों द्वारा लगभग तीन हजार रिक्तियों हेतु अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिया गया#

#कम्पनियों द्वारा निर्धारित अहर्ताएं पूर्ण करने वाले चयनित अभ्यर्थियों को अध्यक्ष प्रेमावती ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर, उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें प्रदान कीं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, कार्यक्रम संयोजक जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह, विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी व् कार्यक्रम संचालक मनीष मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी, सेवा प्रदाता संस्थाएं एवं प्रतिभाशाली अभ्यर्थी उपस्थित रहे#

No comments