#हरदोई:- टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों की मुहिम तेज, 3000 पोस्टकार्ड और 15000 ई-मेल भेजे/ आलोक मिश्रा#
#हरदोई:- टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों की मुहिम तेज, 3000 पोस्टकार्ड और 15000 ई-मेल भेजे/ आलोक मिश्रा#
#हरदोई: अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में टेट अनिवार्यता के विरोध में चलाए जा रहे अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत शिक्षक की पाती कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह जानकारी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 9 मार्च से 14 मार्च तक चलाया गया, जिसमें अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले देश की राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय, प्रधानमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष को लगभग 3000 पोस्टकार्ड और करीब 15000 ई-मेल भेजे गए#
#उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में 13अप्रैल को विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा जो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ जाएगा जिसमें जनपद के हजारों शिक्षक प्रतिभाग करेंगे#
#अटेवा के जिला अध्यक्ष जैनुल खान ने बताया कि आरटीई एक्ट 2009 के तहत 23 अगस्त 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों ने उस समय एनसीटीई की सभी निर्धारित योग्यताएं पुरी की थी।20-25 साल की सेवा के बाद उन्हें अपने बच्चों की उम्र में अभ्यर्थियों के साथ परीक्षा देने के लिए बाधित करना तर्कसंगत नहीं है#
#सहयोगी संगठन के रूप में अटेवा, टीएससीटी, बेसिक शिक्षक वेलफेयर वेलफेयर एसोसिएशन आदि शामिल है। आज प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री एमपी सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय, जिला संयुक्त मंत्री आशीष दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष बावन अभिषेक गुप्ता, टी एस सी टी के शरीफुद्दीन व अन्य सहयोगी संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे#

No comments