Breaking News

#हरदोई:- राष्ट्रीय लोक अदालत में 3,06,501 मामलों का निस्तारण, करोड़ों रुपये के समझौते#


#हरदोई:- राष्ट्रीय लोक अदालत में 3,06,501 मामलों का निस्तारण, करोड़ों रुपये के समझौते#

#हरदोई, 14 मार्च जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कुल 3,06,501 मामलों का निस्तारण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई काव्या सिंह ने यह जानकारी दी#

#उन्होंने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती रीता कौशिक द्वारा प्रातः 10:30 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय महेन्द्र नाथ, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विशम्भर प्रसाद, अपर जिला जज मनमोहन सिंह, श्रीमती कुसुम लता, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज यशपाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश त्रिवेदी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, बैंक व बीमा कंपनियों के अधिकारी तथा अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे#

#लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विभिन्न बैंकों और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया#

#सचिव काव्या सिंह के अनुसार विभिन्न न्यायालयों द्वारा 4,546 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें#

#उत्तराधिकार प्रकृति के 10 वाद#

#मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 257 वाद#

#पारिवारिक मामलों के 48 वाद#

#स्थायी लोक अदालत के 6 वाद#

#फौजदारी के 4,190 वाद#

#अन्य प्रकृति के 160 वाद#

#तथा जिला प्रशासन द्वारा 6,751 वाद शामिल हैं, जिनका निस्तारण आपसी सुलह-समझौते और अभिस्वीकृति के आधार पर किया गया#

#मोटर दुर्घटना प्रतिकर से जुड़े मामलों में पीड़ित पक्षकारों को 4 करोड़ 17 लाख 35 हजार रुपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलवाई गई#

#इसके अतिरिक्त ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा 2,89,771 मामलों का निस्तारण किया गया#

#लोक अदालत के अवसर पर न्यायालय परिसर में विभिन्न बैंकों के कैम्प भी लगाए गए, जिनमें बैंक ऋण से जुड़े 1,709 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 10 करोड़ 99 लाख 13 हजार रुपये के ऋण पर समझौता कराया गया। वहीं भारत संचार निगम के 3 मामलों तथा यातायात निरीक्षक द्वारा 3,721 ई-चालानों का भी निस्तारण किया गया#

#जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 3,06,501 मामलों का निस्तारण हुआ और कुल 16 करोड़ 48 लाख 44 हजार 434 रुपये की समझौता धनराशि तय की गई#

#उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में समस्त न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंक-बीमा कंपनियों तथा जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा#

No comments