#हरदोई:- पिहानी- कस्बा पिहानी में सड़क पर टहलता मिला मगरमच्छ, मोहल्ले वालों ने जाल-रस्सी से पकड़कर किया काबू#
#हरदोई:- पिहानी- कस्बा पिहानी में सड़क पर टहलता मिला मगरमच्छ, मोहल्ले वालों ने जाल-रस्सी से पकड़कर किया काबू#
#हरदोई: पिहानी- कस्बा पिहानी में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक मगरमच्छ सड़क पर टहलता दिखाई दिया। अचानक मोहल्ला छिपी टोला में संजय वैश्य के पलेसर के पास सड़क पर मगरमच्छ नजर आने से स्कूटी सवार और राहगीर जान बचाकर भाग खड़े हुए। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई#
#बताया जा रहा है कि बरसात के समय से ही कस्बे के एक तालाब में मगरमच्छ होने की चर्चा चल रही थी। मोहल्ले के कई लोगों ने कई बार तालाब में दो मगरमच्छ देखे जाने की बात भी कही थी, लेकिन वन विभाग की लापरवाही के चलते उन्हें पकड़ने की कोई कार्रवाई नहीं की गई#
#शनिवार रात अचानक एक मगरमच्छ तालाब से निकलकर सड़क पर आ गया और मोहल्ले में घूमता दिखाई दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को देखते हुए मोहल्ले के लोगों ने साहस दिखाते हुए मछली पकड़ने वाले जाल और रस्सियों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने मगरमच्छ को काबू में कर लिया#
#हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब में अभी एक और मगरमच्छ मौजूद है, जिससे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। मोहल्ले के लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द दूसरे मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके#

No comments