Breaking News

#लखनऊ:- ATS की बड़ी कार्रवाई: ISIS से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार#


#लखनऊ:- ATS की बड़ी कार्रवाई: ISIS से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार#

#लखनऊ: में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एटीएस ने आईएसआईएस के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी हारिश अली को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से सहारनपुर का निवासी है और बीडीएस द्वितीय वर्ष का छात्र बताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि हारिश अली अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन ISIS के मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था और विभिन्न हैंडलर्स व मुजाहिद साथियों के संपर्क में था। वह भारत सरकार को नुकसान पहुंचाने और शरिया कानून लागू करने की सोच के साथ सक्रिय था#

#आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के अलावा एन्क्रिप्टेड एप्स सेशन और डिसकॉर्ड पर फर्जी अकाउंट बनाकर नेटवर्क तैयार किया था। वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल कर उसने कई गुप्त ग्रुप बनाए, जिनमें आईएसआईएस की जिहादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। एटीएस के मुताबिक आरोपी इन ग्रुप्स के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर आकर्षित कर आईएसआईएस में भर्ती कराने की कोशिश कर रहा था। वह आतंकी संगठन से जुड़े वीडियो, ऑडियो, पत्रिकाएं और मारे गए आतंकियों की सामग्री साझा करता था, साथ ही कुख्यात आतंकियों के भाषणों का भी प्रचार करता था#

#पूछताछ में यह भी सामने आया कि हारिश ने “अल इत्तेहाद मीडिया फाउंडेशन” नाम से एक अलग ग्रुप बना रखा था और Al-Naba व Dabiq जैसी प्रोपेगेंडा सामग्री को फॉलो करता था। आरोपी लोकतांत्रिक व्यवस्था को नहीं मानता था और जिहाद के जरिए खिलाफत स्थापित करने के मंसूबे रखता था। साथ ही, अपने ग्रुप में लोगों को फिदायीन हमलों के लिए उकसाने के भी आरोप हैं#

#फिलहाल एटीएस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है#

No comments