#गोरखपुर:- में दिनदहाड़े पूर्व पार्षद की हत्या, सियासी कनेक्शन से बढ़ा तनाव#
#गोरखपुर:- में दिनदहाड़े पूर्व पार्षद की हत्या, सियासी कनेक्शन से बढ़ा तनाव#
#गोरखपुर: शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े 5 बजे चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। जान बचाने के लिए चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उन्हें दोबारा घेर लिया और हमला जारी रखा।गवाहों का कहना है कि हमलावरों ने सीने, सिर और हाथ पर कई वार किए। इतना ही नहीं, उन्होंने मौके पर रुककर मौत की पुष्टि की और फिर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया#
#यह वारदात चिलुआताल थाना क्षेत्र में हुई, जो गोरखनाथ मंदिर से करीब 5 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। 200 से ज्यादा लोगों ने गोरखपुर–सोनौली रोड जाम कर प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 10 थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है#
#बताया जा रहा है कि राजकुमार चौहान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे थे और उन्हें भाजपा नेता राधा मोहन Agrawal का करीबी माना जाता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और हमलावरों की तलास जारी है#

No comments