Breaking News

#हरदोई:- कांग्रेस नेता सुभाष पाल द्वारा सेमरा चौराहा पर किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन#


#हरदोई:- कांग्रेस नेता सुभाष पाल द्वारा सेमरा चौराहा पर किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन#

#भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता ने पहुंच कर सुभाष पाल के सुना#

#कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय भी रहे मौजूद#

#हरदोई सेमरा चौराहा पर होली के पावन अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस नेता सुभाष पाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों बुजुर्गों, माताओं, युवाओं और साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम में होली के रंगों के साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला#

#बताया गया कि यह होली मिलन समारोह की परंपरा सुभाष पाल के पिता जी द्वारा वर्षों पहले शुरू की गई थी। उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए कांग्रेस नेता सुभाष पाल हर वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को एक साथ मिलने और त्योहार की खुशियाँ साझा करने का अवसर मिलता है#

#समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पाण्डेय मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली का त्योहार समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। हमें मिलजुलकर समाज में सद्भाव बनाए रखना चाहिए#

#कार्यक्रम में सुधीर पाल, आदित्य वर्मा, सुशांत पाल, निशांत पाल, आलोक त्रिवेदी, श्रवण राजपूत, अखिलेश पाण्डेय, शशांक श्रीवास्तव और उत्तम अर्कवंशी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी#

#अंत में आयोजक कांग्रेस नेता सुभाष पाल ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह और उमंग देखने लायक रही#

No comments