Breaking News

#हरदोई:- गोपामऊ- होली मिलन समारोह में भाजपा विधायक ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों के संग जमकर खेली होली#


#हरदोई:- गोपामऊ- होली मिलन समारोह में भाजपा विधायक ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों के संग जमकर खेली होली#

#हरदोई:- गोपामऊ- से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के उनके पैतृक आवास, टड़ियावां के गांव भड़ायल स्थित फार्म हाउस पर गुरुवार को होली मिलन समारोह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और विधायक पुत्र अभिजीत प्रकाश की ओर से आयोजित हुआ। जहां मुख्य अतिथि विधायक श्याम प्रकाश ने समारोह में शामिल हुए अपने हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर शुभाकामनाएं दी। भाजपा विधायक श्री प्रकाश ने कहा कि होली पर्व प्रेम -भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। जिसे सभी वर्गो को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर मानना चाहिए। इस अवसर पर विधायक पौत्र व प्रमुख पुत्र जितिन प्रकाश,डॉ. अनुज गुप्ता, मनोज तिवारी, राजू मिश्रा, प्रदीप रावत, उत्तम अवस्थी (गौराडांडा) आदि क्षेत्रीय प्रधान, बीडीसी और कार्यकर्ता मौजूद रहे#

#फोटो: होली मिलन समारोह में मौजूद श्यामप्रकाश विधायक  व विधायक पुत्र व प्रधान प्रतिनिधि#

No comments