#हरदोई:- रफी अहमद किदवाई इंटर कॉलेज में परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न#
#हरदोई:- रफी अहमद किदवाई इंटर कॉलेज में परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न#
#हरदोई: रफी अहमद किदवाई इंटर कॉलेज में परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात चिकित्सक डॉ. विमलेश कुमार पटेल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार वर्मा ने अंगवस्त्र, स्मृति-चिन्ह एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया#
#अपने संबोधन में डॉ. विमलेश कुमार पटेल ने विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ मानसिक और शारीरिक विकास पर भी ध्यान देने की प्रेरणा दी#
#उन्होंने कहा कि छात्र केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित न रहें, बल्कि सर्वांगीण विकास को भी प्राथमिकता दें। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय को एक वाटर कूलर भी भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देश दीपक शुक्ल ने किया। समारोह में कक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिभावकों, गणमान्य व्यक्तियों एवं शिक्षकगणों की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने अंकपत्र व मिष्ठान प्राप्त कर अपनी खुशी जाहिर की#

No comments