Breaking News

#हरदोई:- अपनी ही पुस्तैनी दीवार में दरवाजा रखने पर दबंगों ने पीड़िता पर किया जानलेवा हमला#


#हरदोई:- अपनी ही पुस्तैनी दीवार में दरवाजा रखने पर दबंगों ने पीड़िता पर किया जानलेवा हमला#

#हरदोई: में कोतवाली शहर के प्रेम नगर का मामला#

#हरदोई: अपनी ही पुश्तैनी भूमि पर निर्मित पुरानी दीवाल में निकास हेतु दरवाजा रखने पर कोतवाली शहर की प्रेम नगर निवासी पीड़िता सरिता देवी पत्नी हरिश्चंद्र पर पास के विपक्षी बसंत, गुड्डू, सनी, विजय पुत्रगण अज्ञात आदि ने किया जानलेवा हमला। पीड़िता सरिता देवी के अनुसार उसके पति बाहर मजदूरी कर घर का खर्च चलाते हैं तो वह घर में अकेली रहती है जिसकी पुश्तैनी भूमि को उपरोक्त दबंग विपक्षी लंबे समय से कब्जा करना चाहते हैं और वह उक्त निर्मित दीवाल मकान आदि को अपना बताते हुए आए दिन वाद विवाद करते हैं। जिसको लेकर पीड़िता द्वारा कोतवाली शहर सहित कई बार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर घटना से संबंधित प्रार्थना पत्र दिए पर हर बार मामले को चलता कर दिया जाता है। हद तो तब हो गई जब आज गुरुवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर फरियाद सुनाई। जहां फरियाद सुनने के बजाय दरोगा रोहित कुमार पांडे द्वारा पीड़िता पर ही बवाल बनाने और पुलिस को परेशान करने के आरोप लगा दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया की तुमने ही उन लोगों की दीवार में अपना दरवाजा बगैर पुलिस को बताएं रख दिया जिसको लेकर तुम पर भी मुकदमा लिखा जाएगा। जिससे घबराई पीड़िता दर-दर भटकने को मजबूर है#

No comments