Breaking News

#अलीगढ़:- में शर्मनाक हरकत: रेप पीड़िता से अश्लील बातें करने वाला सिपाही गिरफ्तार#


#अलीगढ़:- में शर्मनाक हरकत: रेप पीड़िता से अश्लील बातें करने वाला सिपाही गिरफ्तार#

#अलीगढ़: एसएसपी नीरज कुमार जादौन के सख्त रुख के चलते पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रेप पीड़िता से अश्लील बातें करने और शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने वाले आरोपी सिपाही इमरान खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है#

#जांच में सामने आया कि आरोपी सिपाही ने पीड़िता से कहा था कि यदि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएगी, तभी वह मामले में कार्रवाई करेगा और आरोपी जीशान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजेगा। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता को लालच दिया कि वह उसे ईद के कपड़े भी दिलाएगा। पीड़िता को बहलाने-फुसलाने के लिए आरोपी ने खुद को उसी समुदाय का बताते हुए भरोसा जीतने की कोशिश की और उसे अपने कमरे पर बुलाने का दबाव बनाया#

#मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर जांच कराई गई, जिसमें सिपाही दोषी पाया गया। इसके बाद तत्काल प्रभाव से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को एक कड़ा संदेश माना जा रहा है कि कानून के रखवालों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनैतिक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा#

No comments